Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के नये कप्तान टीम पेन का शेन वार्न ने कुछ ये कहकर उड़ाया मजाक

बॉल टेम्परिंग का मामला ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए एक बुरे सपने की तरह रहा है. स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के बाहर जाने से टीम को बड़ा नुकसान हुआ है. इस वाकये के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती ये थी, कि टीम की कप्तानी किसे सौंपी जाए.

बॉल टेम्परिंग के बाद जब स्टीव स्मिथ को तत्काल ही कप्तानी छोड़नी पड़ी थी, तो इसके बाद टीम की कमान टिम पेन को दे दी गयी थी. टिम पेन ने भी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया. इसी कारण अब उन्हें वनडे टीम का भी कप्तान बना दिया गया है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पूर्व खिलाड़ी शेन वार्न टिम को स्थायी कप्तान के तौर पर नहीं देखते हैं.

टिम पेन को लेकर ये कहा शेन वार्न ने

फॉक्स स्पोर्ट्स पर दिए इंटरव्यू में शेन वार्न ने कहा

“मुझे नहीं लगता कि विकेटकीपर एक अच्छा कप्तान होता है. मुझे लगता है. वह फील्डिंग लगाने के लिए एक अच्छे उप-कप्तान हो सकते हैं”

इसके साथ ही वार्न ने टिम पेन के बारे में कहा,

”मुझे नहीं लगता कि टिम पेन एक लम्बे समय के कप्तान हैं. हालांकि एक छोटे समय में उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को सही तरह निभाया है. लेकिन पहले से हमें विकल्प के तौर पर तैयार रहने की जरूरत है. हमारे पास जस्टिन लैंगर हैं. जोकि बहुत ही अच्छा है. इससे मुझे लगता है, कि लाल गेंद और सफ़ेद गेंद की शाखा होगी और हमारे पास अलग-अलग फॉर्मेटस के लिए अलग-अलग कप्तान हो सकते हैं.

बता दें, ऑस्ट्रेलिया के नए कप्तान टिम पेन के बनाए जाने के साथ ही नये कोच जस्टिन लैंगर बनाए गए हैं. बॉल टेम्परिंग के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट पर आयी विश्वसनीयता में कमी पर शेन वार्न ने कहा, ”इस समय हमें फिर से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम पर भरोसा करने की जरूरत है”

The post ऑस्ट्रेलिया के नये कप्तान टीम पेन का शेन वार्न ने कुछ ये कहकर उड़ाया मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.