Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डू प्लेसिस की शानदार पारी को देख मैच के बाद उनके हमवतन लुंगी एंगीडी ने ख़ास अंदाज में दिया अपने कप्तान को बधाई

आईपीएल 2011 का पहला प्ले ऑफ क्वालीफायर मैच कल यानी 22 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. यह मैच आईपीएल की शुरुआत से टॉप पर चल रही टीम चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. यह मैच वाकई काफी शानदार साबित हुआ. जीत को लगभग गले लगा चुकी हैदराबाद की टीम आखिरी में हार गयी.

चेन्नई ने दी मात 

चेन्नई सुपर किंग्स ने खेले गए पहले क्वालीफायर में रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को दो विकेट से मात दे दी. इसी के साथ ही चेन्नई ने आईपीएल के फाइनल में जगह भी बना ली है. चेन्नई के लिए फाफ डुप्लेसी ने ‘वन मैन आर्मी’ बनकर टीम को यादगार जीत दिलाई. हैदराबाद के गेंदबाजों ने कमाल की बॉलिंग की लेकिन अंत में आकर जीत हासिल न कर सके.

चेन्नई के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन 

टॉस जीतकर चेन्नई ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम को चेन्नई के गेंदबाजों ने 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 139 रनों पर सीमित कर दिया था. सबसे पहले विकेट शिखर धवन का गिरा. चेन्नई के गेंदबाज दीपक चहर ने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर धवन को आउट कर दिया. धवन के बाद एक के बाद एक विकेट गिरते रहे.

नहीं चला हैदराबाद का कोई खिलाड़ी 

इसके बाद हैदराबाद के कार्लोस ब्रैथवेट ने 29 गेंद पर 43 रनों का पारी खेली. बाकी हैदराबाद के सभी बल्लेबाज चेन्नई की घातक गेंजबाजी के सामने पस्त पड़ गए और 100 रन के पहले ही 6 खिलाड़ी आउट हो गए.

ब्रैथवेट के 4 छक्के और एक चौके की मदद से हैदराबाद ने चेन्नई के सामने 140 रनों का लक्ष्य रखा. कालोर्स ब्रैथवेट के अलावा कप्तान केन विलियमसन और यूसुफ पठान ने 24-24  रनों की पारी खेली. चेन्नई के लिए ड्वेन ब्रावो ने दो विकेट लिए. दीपक चहर, लुंगी एंगीडी, शादूर्ल ठाकुर और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट हासिल हुआ.

डु प्लेसी ने दिलाई जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई का कोई भी खिलाड़ी चल न सका. सिर्फ फाफ डु प्लेसी ने अपनी संघर्षपूर्ण पारी के दम पर पांच गेंद पहले ही 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. फाफ डु प्लेसी ने 42 गेंदों में पांच चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 67 रनों की पारी खेली. उनके अलावा सुरेश रैना ने 22 रन बनाए. हैदराबाद के लिए राशिद खान, सिद्धार्थ कौल और संदीप शर्मा ने दो-दो विकेट लिए. इसके अलावा भुवनेश्नर कुमार को एक विकेट हासिल हुआ.

एंगीडी ने किया ट्वीट 

मैच के बाद ही चेन्नई की टीम की ओर से पहली बार आईपीएल का हिस्सा बने लुंगी एंगीडी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर फाफ डूप्लेसिस के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की है. उन्होंने अपने इस पोस्ट में लिखा,

“डूप्लेसिस की ऐसी बल्लेबाजी वाकई में भगवान का उनके लिए आशीर्वाद है. इतना दबाव में होने के बाद भी शांति बनाए रखना देखने लायक है.”

 

 

The post डू प्लेसिस की शानदार पारी को देख मैच के बाद उनके हमवतन लुंगी एंगीडी ने ख़ास अंदाज में दिया अपने कप्तान को बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.