Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रियाल मैड्रिड ने खेला ड्रा, जिदान के बेटे ने किया डेब्यू

मैड्रिड
जब तक स्टार फुटबाॅलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो मैदान पर थे तब तक रियाल मैड्रिड का चैंपियंस लीग फाइनल की रिहर्सल अच्छी तरह से आगे बढ़ रही थी लेकिन इसके बाद विल्लारियल ने दो गोल करके ला लिगा का यह मैच 2-2 से बराबर किया। गेरेथ बेले और रोनाल्डो ने कल एस्टाडियो डे लो सेरेमिका में खेले गए इस मैच में गोल करके रीयाल को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया था। 

एक घंटे का खेल समाप्त होने के तुरंत बाद रोनाल्डो और लुका मोड्रिच को बाहर बुला दिया गया जिसके बाद विल्लारीयाल ने शानदार वापसी की। रोजर मार्टिनेज ने कार्नर के शीर्ष से बेहतरीन गोल दागा जबकि सामू कास्टिलेजा ने मैच समाप्त होने से पांच मिनट पहले बराबरी का गोल किया।

कास्टिलेजा ने लुका जिदान की हिचकिचाहट का पूरा फायदा उठाकर यह गोल दागा। जिनेदिन जिदान के 20 वर्षीय बेटे लुका का रियाल की तरफ से यह पदार्पण मैच था। जिदान सीनियर ने बाद में कहा, ‘‘मैं उसके पदार्पण से खुश हूं। यह उसके और उसके कोच के लिये महत्वपूर्ण दिन था।’’