Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल: प्ले ऑफ के लिए नंबर तीन और चार पर पहुंचने के लिए लगी होड़!

खेल डेस्क। आईपीएल सीजन 11 अपने चरम जोश पर पहुंच चुका है और हर टीम सिर्फ प्ले ऑफ में खेलने की होड में मची हुई है। वैसे देखा जाए तो इस सीजन में खेलने वाली आठ टीमों में से सातों टीमों के कप्तान भारतीय है और एक मात्र टीम सनराइजर्स हैदराबाद ही है जिसका कप्तान एक विदेश खिलाड़ी है। इस सीजन में ये विदेशी कप्तान (केन विलियमसन) अन्य भारतीय कप्तानों पर भारी पड़ा है और इस सीजन में प्ले ऑफ में अपनी टीम को पहुंचा चुका है।

सनराईजर्स के कप्तान केन विलियमसन ने शानदार कप्तानी करते हुए अपनी टीम को अब तक खेले गए 12 मैचों में 9 मैचों में जीत दिलाई है जिसके कारण टीम पॉइंट टेबल पर 16 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है और उसका प्लेऑफ में खेलने पहुंचने वाली पहली टीम भी बनी हुई है।

वहीं दो साल प्रतिबंध के बाद सीजन 11 में वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स ने भी इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को प्ले ऑफ में पहुंचा दिया है। कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने इस सीजन में अपने आलोचको को अपने बल्ले से करारा जवाब दिया है और अपनी टीम को अब तक खेले गए 12 मैचों में से आठ मैचों में शानदार जीत दिलाई है।

आठ मैचों में जीत के कारण चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट टेबल पर 16 अंकों के साथ प्ले ऑफ की दौड़ में लगभग पहुंच चुकी है। देखा जाए तो अभी प्ले ऑफ में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स का खेलना लगभग तय है।

लेकिन बाकि बची टीमों के लिए आने वाले मुकाबलों में तीन और चार नंबर के लिए अभी भी जंग बाकि है। जहां अभी पॉइंट टेबल पर तीसरे नंबर पर रविचन्द्र अश्विन की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब 6 मैचों में जीत दर्ज कर 12 अंकों के साथ बनी हुई है। लेकिन इसके बाद भी टीम क प्ले ऑफ में खेलने की उम्मीद टूट सकती है।

अश्विन के सामने आने वाले तीनों मुकाबलों में से कम से कम दो मुकाबलों में जीतना जरूरी है। क्योंकि कोलकाता नाईट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स 12-12 अंकों के साथ क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर पर है। दोनों टीमों को अभी 2-2 मुकाबले और खेलने है इनमें से एक मुकाबला उन्हे आपस में खेलना है। मंगलवार को होने वाले कोलकाता नाईट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में जो भी टीम जीत दर्ज करेगी उसके नंबर चार पर पहुंचने की उम्मीदे बढ़ जाएगी।

लेकिन दोनों टीमों के सामने अगली चुनौती आने वाले एकमात्र मुकाबले को जीतने की होगी। अगर राजस्थान रॉयल्स अपने दोनों मैचों में जीत दर्ज कर लेता है तो फिर वह नंबर चार पर पहुंच जाएगा और टीम की प्ले ऑफ में खेलने की उम्मीदें बढ़ जाएगी। लेनिक अगर कोलकाता अपने दोनों मैच जीत जाता है तो फिर केकेआर की प्ले ऑफ में खेलने की उम्मीदे बरकरार रहेगी।

लेकिन ये दोनों टीमे अगर एक-एक मैच हार जाती है तो दोनों टीमे 14 अंकों के साथ एक साथ हो जाएगी। इस हालत में प्ले ऑफ में जगह बनाने के लिए नेट रन रेट काफी मायने रखेगी। वहीं मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की बात करें तो दोनों टीमे अभी अंक तालिका में क्रमश: छठे और सातवे पायदान पर है। जहां मुंबई को अभी दो ओर मैच खेलने है वहीं बेंगलुरू को अभी तीन मैच खेलने हैं। अगर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडिसंस अपने दोनों मैच जीत जाएंगी तो उसके 14 अंक हो जाएगे और उसकी प्ले ऑफ में खेलने की उम्मीदे बरकरार रहेगी। लेकिन इसके लिए उन्हे अन्य टीमों के प्रदर्शन को भी देखना होगा।

वहीं कप्तान विराट कोहली चाहेगे की आनग वाले तीनों मैचों में वह टीम को जीत दिलाए, ताकि उनकी भी प्ले ऑफ में खेलने की उम्मीद बरकरार रहे। अभी बेंगलुरू के पास 8 अंक है अगर आने वाले तीनों मुकाबले अगर टीम जीत जाती है तो वह 14 अंकों के साथ प्ले ऑफ में खेलने की उम्मीद बनाए रखेगी। लेकिन इसके लिए उन्हे अन्य टीमों के प्रदर्शन को देखना होगा। वहीं इस सीजन में काई कमाल नहीं दिखा पाई दिल्ली डेयर डेविल्स पहले ही प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

लेनिक दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर चाहेंगी की आने वाले दोनों मुकाबलों में टीम जीत दर्ज करे और सम्मान के साथ इस सीजन में अपनी विदाई ले। फिल्हाल अभी प्ले ऑफ के लिए नंबर तीन और नंबर चार के लिए पांच टीमों में मुकाबला है। अब देखते है कि ये पांचों टीमें अपने आने वाले मुकाबलों में कैसा प्रदर्शन करती है और अपनी टीम को प्ले ऑफ में पहुंचाने के लिए क्या करती है।