Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्ले ऑफ में जगह पक्की करने के इरादे से हैदराबद के खिलाफ मैदान पर उतरेगी केकेआर

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग सीनज 11 का 54वां मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। केकेआर को अगर प्ले ऑफ में अपनी जगह पक्की करनी है तो उसे आज का मैच हर हाल में जीतना पड़ेगा। अगर वो आज का मैच हार जाती है तो वैसे तो उसके प्ले ऑफ में खेलने की उम्मीदे खत्म हो सकती है।

राहुल त्रिपाठी 80 रनों की शानदार पारी की बदौलत राजस्थान ने आरसीबी को दिया 165 का लक्ष्य

इसके लिए उसे भी अन्य टीमों के प्रदर्शन को देखना होगा। जहां एक ओर सनराइजर्स के की टीम 13 मैचों में नौ जीत से 18 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है और और प्ले ऑफ में पहले ही अपनी जगह बना चुकी है। हालांकि पिछले मैच में सनराइजर्स को बैंगलोर के हाथों हार का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद उसकी टीम पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।

जिस पर बार बार जता रहे थे चेन्नई के कप्तान धोनी भरोसा उस खिलाड़ी के नाम ही दर्ज हुआ ये शर्मसार रिकॉर्ड!

लेकिन हैदराबाद आज के मैच में केकेआर को को हल्के में नहीं लेगी। वहीं बात करें दिनेश कार्तिक की कोलकाता नाइट राइडर्स की तो अभी 13 मैचों में सात जीत से तीसरे स्थान पर है। अगर वह आज जीत दर्ज कर लेती है तो फिर उसकी प्लेऑफ में जगह पक्की हो जाएगी। केकेआर ने अपना पिछला अहम मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से 6 विकेट से जीता था जिसके कारण वह 14 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच पाई थी।

वीरे दी वेंडिग के दूसरे पोस्टर में हॉट अंदाज में नजर आ रही करीना, सोनम, स्वरा और शिखा

केकेआर के लिए अच्छी बात है कि उसके बल्लेबाज ज्यादातर सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन और सुनिल नरेन अच्छी फार्म में है तो वहीं कप्तान भी जिम्मेदारी निभाते हुए अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। गेंदबाजी की बात करें तो सुनिल नरेन, कुलदीप यादव और रसैल जैसे गेंदबाज है जो अच्छी गेंदबाजी से विरोटी टीमों की कमर तोडऩे में माहिर है।