भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने असाधारण खेल के प्रदर्शन के दम पर अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में खास मुकाम हासिल कर लिया है. जब भी यह बल्लेबाज क्रिकेट के मैदान पर आता है, तो अच्छे अच्छे गेंदबाजों के पसीने छूट जाते हैं. ऐसे में इस खिलाड़ी के फैन्सों की संख्या भारत के साथ पूरी दुनिया में लाखों की संख्या में है।
कोहली को लेकर राहुल ने साधा प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना

विराट कोहली के बल्लेबाजी से लेकर उनके फिटनेस तक की चीजों को न सिर्फ क्रिकेट के ही प्रंशसक फाॅलो करते हैं बल्कि राजनीतिक जगत भी इसको बखूबी पसंद करते हैं. इसका जीता जागता सबूत उस वक्त सबके सामने आया, जब खुद कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने आफिशियल ट्वीटर हैडंल से एक ट्वीट किया,जिसमें उन्होंने विराट कोहली को टैग करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की।

Dear PM,
Glad to see you accept the @imVkohli fitness challenge. Here’s one from me:
Reduce Fuel prices or the Congress will do a nationwide agitation and force you to do so.
I look forward to your response.#FuelChallenge
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 24, 2018
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने आफिशियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि,
डियर पीएम,
“इस बात को देखकर काफी खुशी महसूस हो रही है कि आपने विराट कोहली के फिटनेस के चैंलेज को स्वीकार किया। एक चैंलेज मेरी तरफ से स्वीकार कीजिए। अब आप तेल के प्राइस को कम करें, नहीं तो कांग्रेस पूरे देश में प्रदर्शन करेंगी। मैं आशा करता हूं कि इस मुद्दे पर आपकी कोई प्रतिक्रिया जरूर आएगी।”
पेट्रोल प्राइस के बढ़ोत्तरी पर किया था ट्वीट

राहुल गांधी का यह ट्वीट मौजूदा समय में तेल की प्राइस में बढ़ोत्तरी को लेकर था,जिसमें वे प्रधानमंत्री मोदी से कह रहे थे कि वे जल्द से जल्द पेट्रोल के प्राइस पर ध्यान दे और इसके खिलाफ कोई उचित कदम उठाए।
The post विराट कोहली द्वारा राहुल गाँधी ने साधा नरेंद्र मोदी पर निशाना कहा ये चैलेन्ज स्वीकार कर के दिखाओ तो माने appeared first on SportzWiki Hindi.