Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

"बटलर और स्टोक्स की हमारी टीम को कमी खलेगी" : उनादकट

खेल डेस्क। आईपीएल 2018 में अब इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दो सितारे अब अपने देश लौट चुके है जोस बटलर ने अभी तक लीग में शानदार प्रदर्शन किया है राजस्थान रॉयल्स इस सलामी बल्लेबाज ने 155.4 की स्ट्राइक रेट से 13 मैचों में 548 रन बनाए और राजस्थान टीम को प्लेऑफ में बनाये रखने के लिए बटलर ने अहम भूमिका निभाई है।

उनादकट ने कहा कि " बटलर अब तक हमारे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ थे और उनकी अनुपस्थिति निश्चित रूप से महसूस की जाएगी। हालांकि, जो भी खिलाड़ी बटलर और स्टोक्स को प्रतिस्थापित करते है उन्हें उनके चयन को औचित्य देने के लिए प्रेरित किया जाएगा और इस तरह के एक महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले उन पर अतिरिक्त दबाव डालना अनुचित होगा"

टीम के बारे में उनादकट ने कहा कि "राजस्थान रॉयल्स के बारे में अच्छी बात यह है कि हमारे पास विकल्पों की कमी नहीं हैं। कुछ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं जो बेहद प्रतिभाशाली हैं और यह उनके लिए चमकने का एक शानदार अवसर होगा।

विराट और डी विल्लियर्स के लिए उनादकट ने बताया कि "विराट और एबी इस समय शानदार खेल दिखा रहे है और लेकिन हमने इन दोनों के लिए विशेष रणनीतियां बनायीं है। इस सीजन में RR के साथ समस्या असंगत रही है"।