भारतीय क्रिकेट टीम के विश्वविजेता खिलाड़ी पूर्व तेज गेंदबाज रोजर बिन्नी के बेटे स्टुअर्ट बिन्नी ने क्रिकेट में अपनी सक्रियता तो जरूर दिखायी लेकिन ये एक फ्लॉप क्रिकेटर के तौर पर ज्यादा चर्चित रहे। स्टुअर्ट बिन्नी ने अपने ऑलराउंडर खेल की बदौलत भारतीय सीनियर टीम में स्थान बनाने में कामयाब तो रहे लेकिन जल्दी ही इन्हें बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

स्टुअर्ट बिन्नी की तुलना हुई अभिषेक बच्चन से
इन दिनों स्टुअर्ट बिन्नी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले। स्टुअर्ट बिन्नी से आस तो जरूर थी लेकिन वो बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। बिन्नी की नाकामी के बाद वो एक बार फिर से क्रिकेट फैंस के निशाने पर आ गए हैं। ट्वीटर यूजर्स ने बिन्नी को निशाने पर लेने के चक्कर में उनकी तुलना बॉलीवुड के एक्टर अभिषेक बच्चन से कर डाली।

अभिषेक और स्टुअर्ट को फैंस मानते हैं एक समान
अभिषेक बच्चन भी बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के सुपुत्र हैं। जो बॉलीवुड के एक फ्लॉप एक्टर में से एक माने जाते हैं। इसी कारण के अभिषेक बच्चन की तुलना स्टुअर्ट बिन्नी से फैंस ने कर डाली। दोनों ही अपने पिता की तरह सफल नहीं हो सके साथ ही दोनों ही पत्नियां खूबसूरती में कहर बरपाती है।

बिन्नी के साथ तुलना करने पर भड़के अभिषेक
और फैंस ने भी स्टुअर्ट बिन्नी को लेकर अभिषेक बच्चन की तुलना इसी बात को ध्यान में रखते हुए कर डाली। इससे अभिषेक बुरी तरह से भड़के हुए हैं और उन्होंने ट्वीट कर निराशा भी जतायी। अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि
“मेरे जूतो भी मीलो चलते हैं भाई। अगर आप वहां पर दस कदम भी संभल जाते हो तो मैं प्रभावित हो जाउंगा। आपके ट्वीट के आधार पर ये नहीं लगता है कि आप इसे दूर कर सकते हैं। अपना समय सुधारों दूसरों की चिंता मत करो। भगवान सब जानते हैं कि हम सब की अपनी यात्रा है।”
Walk a mile in my shoes, brother. If you even manage 10 steps I’ll be impressed. Judging by your tweets don’t think you’ll make it too far! Spend time improving yourself, don’t worry about others. God knows, we all have our own journeys. Get well soon.
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) May 24, 2018
बॉबी देओल के फेक अकाउंट नाम से मांगी गयी माफी
अभिषेक बच्चन के इस तरह से भड़क जाने के बाद बॉलीवुड के एक्टर बॉबी देओल के फेक अकाउंट से रिट्वीट किया गया और लिखा गया कि” एबी ये तो केवल एक मजाक था। तुम एक बहुत ही शांत व्यक्ति हो। मैंने भी तेरा जादू चल गया थियेटर्स में देखी है। तुम्हारे सूट पहनने के तरीके को मैं पसंद करता हूं। ये केवल मजाक था और तुम्हें बुरा लगा तो माफी मांगते हैं। मैं सहमत हूं कि आपका और सचिन तेंदुलकर के बेटे का किसी सामान्य व्यक्ति जैसे सहनशक्ति नहीं है।”
Ab that was just for funn.. Ur one of the koolest person , even I have seen tera jadu chalgya in theatres, I like the way u dress in suits, that was a joke and apologies if you feel bad, I agreed the pressure you or sachin tendulkars son has no normal person can bear.. Apologies
— bobby deol (@aditaychopra) May 24, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post स्टुअर्ट बिन्नी के साथ तुलना करने पर भड़के बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन, बोल गये ये बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.
