Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डिविलियर्स को छोड़ इस खिलाड़ी को मिला बेस्ट कैच लेने का अवार्ड, तो बीसीसीआई पर कुछ इस तरह फूटा लोगो का गुस्सा

आईपीएल 2018 चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के साथ खत्म हो गया. यह मुकाबला काफी शानदार साबित हुआ. इस दिन का सभी ने बहुत दिनों से इंतज़ार किया था. साथ ही फाइनल में पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनो ही पूरे आईपीएल में कमाल की टीमें साबित हुई हैं. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया ये मैच चेन्नई ने महज 2 विकेट के नुकसान पर अपने नाम कर लिया.

चेन्नई ने जीता फाइनल मुकाबला 

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 6 विकेट के नुक्सान पर निर्धारित 20 ओवर में 179 रन का टारगेट सेट किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 18.4 ओवर में महज 2 विकेट के नुक्सान पर ही लक्ष्य हासिल कर लिया. इसमें सबसे बड़ा योगदान शेन वॉटसन ने दिया. उन्होंने नाबाद 117 रन बनाकर अपनी टीम को तीसरी बार आईपीएल का विजेता बनाया.

डिविलियर्स का कैच हुआ बेकार 

आईपीएल का सफ़र खत्म होते ही पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अवार्ड्स से नवाजा गया. इसमें एक ख़ास अवार्ड बेहतरीन कैच पकड़ने का भी था. इसी के साथ फैंस को उम्मीद थी कि आईपीएल में इस सीजन का सबसे बेहतरीन कैच पकड़ने का अवॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के धांसू खिलाड़ी एबी डिविलियर्स को मिलेगा. जिन्होंने हवा में उछलकर सुपरमैन के अंदाज में कैच पकड़ा था.

बोल्ट को मिला बेस्ट कैच पकड़ने का अवार्ड 

लेकिन इसमें सभी की सोच से विपरीत हुआ. यह अवॉर्ड गया दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाड़ी ट्रेंट बोल्ट के खाते में. दिल्ली डेयरडेविल्स के ट्रेंट बोल्ट ने रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली का शानदार कैच लपका था, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ कैच का अवॉर्ड दिया गया.

 

ट्रेंट को मिले अवार्ड से फैन्स नहीं हुए खुश

आईपीएल के इस सीजन में जबर्दस्त कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों के लिस्ट में संजू सैमसन, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, राशिद खान, ड्वेन ब्रावो, लुंगी एनगिडी और ट्रेंट बोल्ट कतार में थे. हालांकि, बोल्ट को यह अवॉर्ड मिलने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का खराब रिएक्शन देखने को मिला है. दरअसल फैंस को उम्मीद थी, कि एबी डिविलियर्स के जबर्दस्त कैच के लिए उन्हें यह अवॉर्ड दिया जाएगा.

The post डिविलियर्स को छोड़ इस खिलाड़ी को मिला बेस्ट कैच लेने का अवार्ड, तो बीसीसीआई पर कुछ इस तरह फूटा लोगो का गुस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.