ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी ब्रैडहॉग साल 2018 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद काफी डिप्रेशन में थे। इसकी वजह उनकी शादीशुदा लाईफ में मिली असफलता को माना जा रहा था। ब्रैड हॉग इस घटना को लेकर काफी डिप्रेशन में थे और उन्होंने आत्महत्या तक की सोच ली थी।
उन दिनों हॉग जमकर शराब पी रहे थे। इस घटना का जिक्र करते हुए दिग्गज खिलाड़ी ने उस शख्स के बारे में बताया, जिसने इनके जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएं।
एक भारतीय ने बदली ब्रैड हॉग की लाइफ

मुश्किल दिनों में ब्रैड हॉग को निराशा और आत्महत्या के शिवा कुछ और नहीं सूझ रहा था। लेकिन एक भारतीय मूल के कैब ड्राइवर ने उनकी पूरी सोच को ही बदलकर रख दिया। इस कैब ड्राइवर ने ब्रैंड हॉग को डिप्रेशन से बाहर निकले में काफी मदद की। ब्रैड हॉग ने ऑस्ट्रेलियाई रेडियो शो जेसन डेसी को दिए गए इंटरव्यू में अपने पिछलों दिनों का याद किया। इस दौरान ब्रैड हॉग ने कहा कि,
”मेरी रात एक रात से काफी बड़ी थी। मैं अपने माता-पिता के पास गया। क्योंकि वहां मेरी कार थी। हम एक भारतीय कैबी के साथ बहस कर रहे थे। पिछले पांच मिनट तक हम दोनों ने क्रिकेट को लेकर बहस किया। ”
माता-पिता से भी की बहस

क्रिकेटर ब्रैड हॉग की बहस केवल कैब ड्राइवर से नहीं हुई बल्कि उनकी बहस माता-पिता से भी हुई। इस घटना के बाद से ब्रैड का जीवन पूरी तरह से बदल गया। पूरी घटना का जिक्र करते हुए हॉग ने बताया कि,
”मैं अंदर गया और अपने माता-पिता के साथ तर्क करने लगा। जबकि मेरा भाई कैबी का हिसाब कर रहा था। यह कोई शारीरिक और अपमानजनक नहीं था। लेकिन क्रिकेट को लेकर असहमति थी। हमने उसे अगले दिन भी खोजने की कोशिश की। हम इसके लिए दोषी थे।”
ब्रैड ने आगे बताया, कि
“माता-पिता से बहस के बाद मैं गाड़ी निकालकर जानें लगा। मेरे पिता भी मेरे पीछे आये। इसके बाद में जब अगली सुबह उठा और मैंने ब्रश किया और अपना चेहरा आईने में देखा. तब मुझे अहसास हुआ, कि मुझे वापस अपनी लाइफ को अच्छे से जीना है.
इसके बाद मुझे पर्थ में एक नई जॉब मिली और दो हफ्ते बाद नई वाईफ से मुलाकात हुई। मेरी लाईफ पूरी तरह से बदल गई।”
The post ब्रैड हॉग ने किया खुलासा, एक भारतीय कैब ड्राइवर ने कुछ इस तरह बदल दी जिंदगी appeared first on SportzWiki Hindi.