खेल डेस्क। क्रिकेट प्रसंशकों के लिए फटाफट क्रिकेट का रोमांच कितना है ये तो आईपीलए के दौरन पता पड़ ही जाता है। लोग आईपीएल में जमकर अपनी टीम को न सिर्फ क्रिकेट मैदान पर बल्कि अपने घरों में भी जमकर सपोर्ट करते हैं। अगर बात करें इस सीजन की तो अपने पिछले सीजनों की तरह ये भी अभी तक हिट रहा है और आगे भी इसी तरह हिट रहेगा। जहां एक ओर आईपीएल सीजन 11 का खिताब जितने के लिए सभी टीमे अपनी कोशिशे कर रही है।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की यात्रा को लेककर प्रशासन अलर्ट
वहीं कुछ टीमें ऐसी है जिनके प्रदर्शन के कारण उनके फैंस काफी दुखी है। अपनी टीम के प्रशंसकों को निराश करने के कारण टीम के ओनर तक को उनसे मांफी मांगनी पड़ रही है। कुछ ऐसा ही हुआ केकेआर टीम के मालिक शाहरुख खान के साथ। आईपीएल सीजन 11 को बुधवार को को खेला गया कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में केकेआर के फैंस को निराशा हाथ लगी थी। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 102 रन से बुरी तरह हराया था।
इस बोर्ड ने घोषित किए कक्षा 12 विज्ञान प्रवाह के परिणाम
ये मैच कही ओर नहीं बल्कि कोलकाता के हॉम ग्राउंड पर खेला गया था और अपने घरेलू मैदान में केकेआर को सबसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता की टीम में कोई भी खिलाड़ी मुंबई इंडियस के गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सका जिसके कारण टीम को एक शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
कान्स फिल्म फेस्टिवल: कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण ने बिखेरा अपना जलवा
इस हार के बाद केकेआर के मालिक शाहरुख खान को सामने आना पड़ा। उनके चेहरे पर हार का गम साफ दिखा। इसके बाद शाहरुख खान ने केकेआर की शर्मनाक हार के बाद टीम के फैंस के लिए एक ट्वीट कर अपनी हार को साझा किया। अपने इस ट्वीट में शाहरुख खान ने कोलकाता के दर्शकों से भी माफी मांगी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ;खेल में हमेशा जज्बा होता है। हार या जीत इसका हिस्सा है। हालांकि मैं टीम का बॉस होने के नाते आप सब से माफी मांगता हूं। क्योंकि हमने बिल्कुल भी जज्बा नहीं दिखाया।
Sports is about the spirit & wins/losses don’t reflect that. But tonite as the ‘Boss’ I need to apologise to the fans for the lack of spirit
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) May 9, 2018