Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट का ये रिकॉर्ड तोडा इस दिग्गज खिलाडी ने

खेल डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स ने कल खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 2 विकेट से हराया। इस जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल फाइनल में पहुँच गयी है मध्यक्रम के विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना ने मंगलवार को 13 गेंदों 22 रन की पारी खेली और इस पारी के बाद उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली के नाम 163 मैचों में 4948 रन है लेकिन कल खेले गए मुकाबले में सुरेश रैना ने 22 रन की पारी खेलकर उनका ये रिकॉर्ड भी तोड़ दिया और अब रैना के 175 मैचों में 4953 रन बनाये है। रैना को सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने बोल्ड कर दिया।

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इस 14 मैचों में चार अर्धशतक की मदद से 413 रन बनाए हैं और विराट ने चार अर्धशतक के साथ 48.18 की औसत से 530 रन बनाये है रन-मशीन कोहली की टीम आईपीएल 2018 के टूर्नामेंट से अब बाहर हो गयी है।