Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिनेश कार्तिक बोले- नीतीश राणा के ‘मूर्खतापूर्ण’ रन आउट से मैच का पासा पलटा

कोलकाता
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने आईपीएल के दूसरे क्वालिफायर में सनराइजर्स हैदराबाद से मिली हार के लिए नीतीश राणा के ‘मूर्खतापूर्ण’ रनआउट को दोषी ठहराया. जीत के लिए 175 रनों का पीछा करते हुए केकेआर की शुरुआत काफी आक्रामक रही. सुनील नरेन के आउट होने के बाद क्रिस लिन और राणा टीम को 87 रन तक ले गए, लेकिन नौवें ओवर में राशिद खान के सटीक थ्रो पर राणा रन आउट हो गए. कार्तिक ने कहा ,‘राणा के विकेट से मैच का पासा पलट गया. वह टिक जाते, तो हम जीत सकते थे. वह मूर्खतापूर्ण रन आउट था और काफी निर्णायक समय पर हुआ.’ उन्होंने कहा ,‘रॉबिन उथप्पा खराब शॉट खेलकर आउट हुए.’

कार्तिक ने सनराइजर्स के लिए तीन विकेट लेने वाले राशिद की तारीफ करते हुए कहा ,‘यह उसका दिन था. उसने शानदार बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग की. सब कुछ उसके पक्ष में जा रहा था और उसे इसका श्रेय दिया जाना चाहिए.’ उन्होंने कहा ,‘सनराइजर्स की भी तारीफ करनी होगी, जो लगातार चार मैच हारने के बाद यहां इस तरह से खेले. कई बार विरोधी टीम जब अच्छा खेलती है, तो उसे भी इसका श्रेय दिया जाना चाहिए.’