
जयपुर (स्पोर्ट्स डेस्क)।आईपीएल में विराट कोहली की नेतृत्व वाली आरसीबी ने मंगलवार को मुंबई इंडियंस को 14 रन से हराकर प्ले ऑफ की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है।
कम स्कोर वाले इस मैच में बैंगलोर की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 167 रन बनाए थे, जवाब में मुंबई की टीम तमाम कोशिश के बावजूद 20 ओवर में सात विकेट पर 153 रन ही बना पाई ।
आरसीबी की जीत का श्रेय गेंदबाजों को जाता है उन्होंने 167 स्कोर की रक्षा बखूबी की । डेथ ओवर्स में कप्तान विराट कोहली ने फील्डिंग में कमाल करते हुए ऐसा कैच लपका जिसने मैच का रुख काफी हद तक आरसीबी के पक्ष में मोड़ दिया ।
मैच उस वक्त रोमांचक मोड़ में था। आखिरी ओवर में मुंबई को 25 रन चाहिए थे और धमाकेदार बल्लेबाज हार्दिक पांड्या क्रीज पर थे।
हार्दिक इस समय तक अर्धशतक पूरा कर चुके ते । 20 ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक ने टिम साउथी की गेंद पर करारा ऑन ड्राइव लगाया लेकिन कोहली ने आगे की ओर डाइव लगाते हुए कैच लपका। इस बेहतरीन कैच की वजह से हार्दिक पांड्या पवेलियन लौटे ।
Virat Kohli’s match-changing catch https://t.co/LNPtGZbVRl via @ipl #RCBvMI #IPL2018
— Deepak Raj Verma (@iconicdeepak) May 1, 2018
The post मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में कोहली ने लपका डाइव लगाकर शानदार कैच, वीडियो देखिए यहां appeared first on समाचार नामा.



