दिल्ली में भी क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान्स की शुरुआत हो गई है। क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान्स से एक बात को समझ में आ ही गई होगी कि यह एकेडमी किसकी होगी। पठान्स यानी युसूफ पठान और इरफान पठान, इन दोनों भाई ने भी अन्य क्रिकेटरों की तरह क्रिकेट के भविष्य को भारत में बेहतर करने के लिए क्रिकेट एकेडमी खोली है।
युसूफ पठान ने दिल्ली में लॉन्च की क्रिकेट एकेडमी

इन एकेडमी में से एक ब्रांच उन्होंने 11 मई यानी कल दिल्ली में भी खोल दी है। इस नए क्रिकेट एकेडमी के लॉन्च के मौके पर सनराइजर्स हैदराबाद के युसूफ पठान भी मौजूद थे। पठान भाईयों के इस क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान्स के प्रबंध निदेशक हरमीत वासदेव हैं।
शुक्रवार को युसूफ पठान और हरमीत वासदेव की उपस्थिति में दिल्ली के रोहिणी स्ठित विद्या भारती स्कूल में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान सीएपी के पहले सेंटर का उद्घाटन किया गया। यह एकेडमी दिल्ली में उभरते हुए युवा क्रिकेटरों के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं विकास के लिए आधुनिक कोचिंग तकनीक मुहैया कराएगी।
सीएपी यानी क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान्स फिलहार भारत के नौ शहरों दिल्ली, नोएडा, बेंगलुरु, राजकोट, सूरत, सोनीपत, पोर्ट ब्लेयर, रायपुर और लुनावाडा में मौजूद है। इस एकेडमी की शुरुआत के बाद युसूफ पठान ने कहा कि अभी वो इन क्रिकेट एकेडमी की संख्या को भारत में बढ़ा कर करीब 18 करेंगे।
ग्रैग चैपल ने डिजाइन किया कोर्स

वहीं आपको बता दें कि क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान्स के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और भारत के पूर्व कोच ग्रेग चैपल और ऑस्ट्रेलिया के प्रख्यात कोच केमरॉन टेंडल ने कोचिंग प्रोग्राम के लिए पाठ्यक्रम डिजाइन किया है। ग्रैग चैपल के भारत से काफी अच्छे रिश्ते नहीं रहे हैं, लेकिन इरफ़ान पठान के साथ उनके काफी अच्छे रिश्ते है।
इस पर युसूफ पठान ने कहा कि,
“मुझे लगता है कि पुरानी बातों को भूल जाना चाहिए और हमें आगे देखना चाहिए। अगर उनसे बच्चों को कुछ नया और अच्छा सीखने को मिलता है तो इसमें हर्ज ही क्या है.”
The post दिल्ली में भी लॉन्च हुई क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान्स, युसूफ पठान ने किया उद्घाटन appeared first on SportzWiki Hindi.