स्पोर्ट्स डेस्क: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 3 2 से हराकर भारत एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने लगातार तीसरा मैच जीतने के बाद वह नौ अंकों के साथ तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है।
भारत के लिए पहला गोल गुरजीत ने किया और इसके बाद वंदना कटारिया ने दूसरा गोल करके भारतीय टीम को 2-0 से आगे लेकिन महेशिया की नूरैनी राशिद ने गोल करके अपनी टीम का खाता खोला।
भारत के लिए तीसरा गोल लालरेमसियामी ने किया तो मलेशिया की हानिन ओन ने दूसरा गोल करके स्कोर 3-2 कर दिया। लेकिन भारतीय टीम ने यह मैच 3-2 से जीत लिया।फाइनल मैच रविवार को खेला जायेगा
Herald