आईपीएल की हर टीम शानदार प्रदर्शन करने में जुटी हुई है. सभी टीम बार आईपीएल आईपीएल का ख़िताब अपने नाम करने में लगी रहती हैं. मौजूदा आईपीएल की विजेता टीम मुंबई इंडियन्स का प्रदर्शन भी इस सीजन में कुछ खास नहीं रहा है. वह भी टॉप थ्री में जगह बनाने में नाकामयाब साबित हुई है.
वही दूसरी ओर देखा जाए, तो दिल्ली डेयरडेविल्स ओर रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की टीम सबसे निचले पायदान पर चल रही है. दिल्ली की बात करें, तो वह फिर भी अपना प्रदर्शन दिखाने में कामयाब रही है. पर कोहली की अगुवाई वाली टीम रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की किस्मत अभी तक उसका साथ नहीं दे रही है. कड़ी मेहनत करने के बाद भी बैंगलोर ऊपर नहीं उठ पा रही है.
डीविलियर्स ने दिए काई जवाब

कोहली निजी तौर पर बेहतरीन प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं. साथ ही साउथ अफ्रीका के बेहतरीन खिलाड़ी ओर बैंगलोर टीम के सबसे मजबूत दावेदार एबी डीविलियर्स भी अपना प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश में जुटे हैं. पर कामयाब नहीं हो पा रहे हैं. साथ ही एक इंटरव्यू में डीविलियर्स ने खुद से जुडी कई सवालों के जवाब अच्छे से दिए हैं.
राशिद एक अच्छा गेंदबाज है
डी विलियर्स मोंट ब्लैंक पेन के ब्रांड एंबेसडर हैं. ले पेटिट प्राइस कलेक्शन के लॉन्च के अवसर पर शामिल हुए. उन्होंने अपने आईपीएल प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए कहा,
“नहीं, मैं बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं. मैं बहुत बहुत खुश हूँ. राशिद ने मुझे पिछले मैच में आउट कर दिया था. हमने एक-दूसरे के खिलाफ बहुत ज्यादा मैच नहीं खेले है, लेकिन उसने अच्छी गेंदबाजी की और वह एक बहुत अच्छा गेंदबाज है. मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है.”
रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की टीम इस समय सांतवें स्थान पर चल रही है. जिस पर रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के खिलाड़ी एबी डीविलियर्स ने मन, कि उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं. उन्हें आने वाले खेलों में फोकस करने की आवश्यकता है.
दिल्ली के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने की जताई उम्मीद
डीविलियर्स ने कहा,
“नहीं, हम अच्छा नहीं खेल रहे हैं. हमारा प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है. अभी हमारे 4 मैच बाकी हैं और में उनमे अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूँ जो कि दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ है. पहले के मैच में जो भी हुआ उसे दोहराना नहीं चाहता. इसलिए अब हमे यह मैच जीतने की जरूरत है. साथ ही आशा करता हूँ, कि सीजन के खत्म होने तक हम कुछ रन अपने खाते में शामिल कर लेंगे.”
The post एबी डीविलियर्स ने बुमराह या भुवनेश्वर को नहीं, बल्कि इस गेंदबाज को बताया आईपीएल का बेस्ट गेंदबाज appeared first on SportzWiki Hindi.