7 अप्रैल को शुरू हुए आईपीएल-11 में अब खिताबी मुकाबले की घड़ी आ पहुंची है. आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले जाने वाले फ़ाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी. फाइनल में पहुंचने वाली इन दोनों टीमों में फिलहाल चेन्नई का पलड़ा काफी भारी दिख रहा है. जहां चेन्नई खेल के हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद फाइनल में पहुंची है तो दूसरी ओर हैदराबाद के लिए कहा जा सकता है कि उसने ऐसा अपनी गेंदबाजी के दम पर किया है.
आज होगा फाइनल मुकाबला

आंकड़े भी चेन्नई को ही भारी बताते हैं. आईपीएल में दोनों के बीच हुए कुल नौ मैचों में से सात चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते हैं. इस सीजन के सभी तीन मैचों में भी चेन्नई ने सनराइजर्स को शिकस्त दी है. आज के मैच में ज्यादातर जानकार चेन्नई सुपर किंग्स की जीत की भविष्यवाणी कर रहे हैं. हालंकि कुछ लोग सनराइजर्स हैदराबाद को पूरी तरह खारिज नहीं कर रहे, क्योंकि यह टीम चौंकाने की भरपूर हिम्मत रखती है. ऐसा इसने किया भी है.
सभी की टिकी हुई हैं निगाहें

इसी के साथ ही इस मुकाबले पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. फिर वह चाहे आम फैन हो या कोई दिग्गज खिलाड़ी या स्टार. सभी आज शाम खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. इसे के साथ देखा जाए तो जीत-हार का कुछ भी कहा नहीं जा सकता. कब कौन सी टीम जीत जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है. आईपीएल में शुरू से लेकर अभी तक यही देखने को मिला है और क्या होगा यह समय ही बताएगा.
ऋषी कपूर ने किया ट्वीट
इसी के साथ ही बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती ऋषी कपूर ने आईपीएल के फाइनल मुकाबले को लेकर अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट की है, जो पुरानी फिल्म नगीना का एक छोटा सा शॉट है. इस विडियो में आईपीएल की टाइटल म्यूजिक बज रही है. साथ ही ऋषी कपूर ने अपने इस ट्वीट में लिखा है, “आज इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला है. इसकी मेलोडी 1986 में ही रिलीज़ हो गयी थी. सौजन्य से फिल्म ‘नगीना’.
The IPL Finals today! The melody was released in 1986. Courtesy the film “Nagina” pic.twitter.com/oPXGSF1vFx
— Rishi Kapoor (@chintskap) May 27, 2018
The post फ़िल्मी स्टाइल में ऋषि कपूर ने आईपीएल फाइनल से पहले व्यक्त की अपनी प्रतिक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.