Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा यह आईपीएल टीम भी गुलाबी जर्सी में खेलती हुई आयेगी नजर

आईपीएल सभी का पसंदीदा टूर्नामेंट बन चुका है. यह खेल के साथ-साथ प्रेरणा का श्रोत भी बन चुका है. इसके जरिये कई नए खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर के राष्ट्रिय खेलो में अपनी जगह सुनिश्चित कर सकते हैं. साथ ही कुछ टीम इसके जरिये जागरूकता भी फैलाती हैं.

पर्यावरण संरक्षण का देता है संदेश

इसका सबसे अच्छा उदहारण है. कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर बैंगलोर,  आरसीबी हर सीजन के अपने एक मैच में हरी जर्सी पहनकर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देते हैं. ठीक उसी प्रकार राजस्थान रॉयल्स की टीम ने कैंसर के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए ऐसा ही कदम उठाने जा रही है. इसे राजस्थान रॉयल्स ने ‘कैंसर आउट’ कैंपेन नाम दिया है.

चेन्नई के खिलाफ पहनेगी गुलाबी जर्सी 

राजस्थान ने अपनी गुलाबी कलर की जर्सी का अनावरण कर दिया है. राजस्थान रॉयल्स की टीम गुलाबी रंग की जर्सी शुकरवार को चेन्नई सुपर किंग्स के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान पहनेगी. सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज में आयोजित ‘कैंसर आउट’ समारोह में, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने हेनरिक क्लासन, महिपाल लोमर और कृष्णप्पा गोथम के साथ नई जर्सी का अनावरण किया.

‘कैंसर आउट’ अभियान का हिस्सा बनी टीम

राजस्थान रॉयल्स कैंसर स्क्रीनिंग को लोकप्रिय बनाने के लिए राज्यव्यापी ‘कैंसर आउट’ अभियान का हिस्सा बने हैं. यह पहल टाटा ट्रस्ट के साथ राजस्थान सरकार, नेशनल कैंसर ग्रिड, इंडियन कैंसर सोसाइटी और इंडियन डेंटल एसोसिएशन के समर्थन से शुरू की गई थी.

कैंसर स्क्रीनिंग करना है महत्वपूर्ण 

इस पहल के बारे में बोलते हुए रहाणे ने कहा,

“मुझे एक खिलाड़ी के रूप में क्या लगता है, कैंसर स्क्रीनिंग करना महत्वपूर्ण है ताकि इसे जल्दी पता लगाया जा सके और यह जल्दी ठीक हो सके. एक क्रिकेटर के रूप में, हम एक मजबूत संदेश भेज सकते हैं. मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे फिट हैं या नहीं, हर छह महीने के बाद, उन्हें एक बार स्वास्थ जांच के लिए आना चाहिए.”

छठे स्थान पर चल रही है टीम

राजस्थान की टीम ने अपना पिछला मैच 8 मई को किंग्स इलेवन पंजाब क खिलाफ खेला. इस मैच में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की टीम ने 8 विकेट के नुक्सान पर 158 रन का लक्ष्य तय किया. जिसके बाद राजस्थान ने पंजाब को 15 रन से हरा दिया. जिसके बाद राजस्थान की टीम पॉइंट टेबल पर 6ठे स्थान पर पहुँच गयी है.

 

The post अब सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा यह आईपीएल टीम भी गुलाबी जर्सी में खेलती हुई आयेगी नजर appeared first on SportzWiki Hindi.