स्पोर्टस डेस्क:अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की ताजा वनडे रैंकिंग में इंग्लैंड ने भारत को पछाड़ कर नंबर 1 टीम बन गई है। इसके बाद विराट एंड कंपनी दूसरे स्थान पर खिसक गई है। नई रैंकिंग में अपडेट के बाद इंग्लैंड की टीम को 8 प्वाइंट का फायदा हुआ है और वह 125 प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है।
नई रैंकिंग में भारतीय टीम को 1 प्वाइंट का नुकसान हुआ है और 122 अंको के साथ दूसरे स्थान पर कायम है। इंग्लैंड ने अपनी पिछली छह वनडे सीरीज जीती हैं और 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। 2013 के बाद इंग्लैंड की पहली बार शीर्ष पर पहुंची है।
नई रैंकिंग में सबसे ज्यादा नुकसान ऑस्ट्रलिया को हुआ है ऑस्ट्रेलिया की टीम अब रैंकिंग में 104 प्वाइंट्स के साथ पांचवे पायदान पर पहुंच गई है। पाकिस्तान की टीम का चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की वजह से 6 प्वाइंट्स का फायदा हुआ है।