स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवा का एक पुलिसकर्मी से विवाद हो गया विवाद होने पर पुलिसकर्मी ने जडेजा की पत्नी को थप्पड़ तक जड़ दिया। रीवा की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 324 और 354 के तहत मामला दर्ज करवायाहै।
रीवा की गाड़ी एक पुलिसकर्मी की बाइक से टकरा गई तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और इस कारण पुलिसकर्मी ने रीवा को थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ मारने वाले पुलिस कर्मचारी पर विभागीय कार्यवाही की जा सकती है।
जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी है और उनकी टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। आज सीएसके हैदराबाद के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी। यह मामल हाई प्रोफाइल होने के कारण सुर्खियों में बना हुआ है।
Herald