Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली ने डिविलियर्स की तारीफ़ में कही विराट बात, साझेदारी ने दिलाई बंगलौर को शानदार जीत

Virat kohli say's "divilliers is great and have loved batting with him"

कल आईपीएल का 45वां मुकाबला विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाले टीम के बीच हुआ. इस मुकाबले में बंगलौर ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की और जीत का स्वाद चखा. विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की साझेदारी ने हर किसी का दिल जीत लिया और मैदान में बैठे दर्शक इसको देखकर गदगद हो उठे.

तो वहीं कोहली भी डिविलियर्स के साथ इस विस्फोटक पारी खेलकर काफी खुश हुए और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी ख़ुशी जाहिर की और डिविलियर्स की तारीफ में विराट बात बोली. तो आइये आपको बताते हैं कि, आखिर कोहली ने डिविलियर्स के लिए क्या ख़ास बात बोली.

https://ift.tt/2jRmiEr

आईपीएल के 45वें मुकाबले में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने अचानक बाजी को पलट दिया और अपने प्रशंसकों को ख़ुशी से झुमा दिया. गौरतलब है कि, बंगलौर आईपीएल के शुरूआती मैचों में काफी खराब प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन उसके बाद जैसे जैसे प्ले ऑफ का समय आया विराट कोहली की टीम धमाल मचाने लगी और एक के बाद एक बड़े मौके जीतकर उन्होंने फैंस को खुश किया लेकिन वह देर कर चुके हैं. तो वहीं कल के मुकाबले में कोहली और डिविलियर्स की जोड़ी ने धमाकेदार पारियां खेली और जित दर्ज की.

https://ift.tt/2Gci7Me

बता दें कि. एक तरफ जहां विराट कोहली ने 70 रन बनाये तो वहीं, डिविलियर्स ने नाबाद 72 रनों की पारी खेली. इस साझेदारी से कोहली काफी खुश हुए और उन्होंने डिविलियर्स की तारीफ़ करते हुए इन्स्टाग्राम पर एक ख़ास तस्वीर पोस्ट कर उनकी तारीफ़ की.

कोहली ने लिखा

जब भी इस खिलाड़ी के साथ खेलता हूं अंदर से एक अलग ही ख़ुशी महसूस होती है. दूसरी और से कमान संभालते हुए हर कठिन परिस्थति को आसान कर देते हैं.”

https://ift.tt/2KXdglN

बहरहाल आपको बता दें कि, कोहली अब अपनी टीम को प्ले ऑफ़ में जगह दिलाने में सफल नहीं हो पायेंगे और उसके साथ ही वह आईपीएल की ट्रोफ़ी जीतने का सपना भी अब नहीं देख सकते. इसके साथ ही श्रेयस अय्यर की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स भी आईपीएल से बाहर होने वाली है.

The post कोहली ने डिविलियर्स की तारीफ़ में कही विराट बात, साझेदारी ने दिलाई बंगलौर को शानदार जीत appeared first on SportzWiki Hindi.