जामनगर। टीम इंडिया के क्रिकेटर रवींद्र जडेजा को कौन नही जनता लेकिन आज हम आपको एक एसी घटना बताने जा रहे है जिसे सुनकर आपको यकीन नही होगा आपको बता दें की रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा पर एक पुलिस कांस्टेबल ने हमला कर घायल कर दिया जिसके बाद कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेजुल ने बताया कि रवींद्र जडेजा के इस पैतृक शहर में कल शाम रीवाबा की चार पहिया गाड़ी यहां सी डिवीजन थाने के कांस्टेबल संजय कंजारिया की मोटरसाइकिल से टकरा गयी। इसके बाद उसने रीवाबा पर सरेआम हमला कर दिया और उन्हें घायल कर दिया।
उन्होंने बताया की कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ रीवाबा की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 324 और 354 के तहत मामला दर्ज कराया गया है। रीवाबा के शरीर पर चोट के निशान बने हैं।
यह घटना शरू सेक्शन रोड सेवा सदन के निकट हुई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पुलिसवाले ने रीवाबा को खुलेआम पीटना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने उनका बीच बचाव कर फिर से गाड़ी में बिठाया और पुलिसवाले को पकड़ा।