Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जापान की महिला टीम ने उबेर कप का फाइनल जीता

बैंकाक
 जापान की महिला बैडमिंटन टीम ने उबेर कप के फाइनल में आज यहां मेजबान थाईलैंड को 3-0 से शिकस्त देकर 1981 के बाद पहली बार यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। जापान की स्टार खिलाड़ी अकाने यामागुची ने पहले एकल मुकाबले में थाईलैंड की रेचानोक इंतानोन को सीधे गेमों में 21-15, 21-19 से मात दी।        

युगल में विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज युकी फुकुशिमा और सयाका हिरोता की जापनी जोड़ी ने जीत दर्ज कर स्कोर को 2-0 कर दिया। इसके बाद से दूसरे एकल मुकाबले में नोजोमी ओकुहारा ने नितचाओं जिंदापोल को 21-12, 21-9 से मात देकर जापान की 3-0 से जीत सुनिश्चित कर दी।

जापान के पास कल थामस कप के फाइनल में जीत कर क्लीनस्वीप करने का मौका होगा जहां उनका सामना चीन से होगा।