आईपीएल 2018 का सीजन काफी शानदार साबित हो रहा है. इस्मने हर टीम बाढ़ चढ़कर प्रदर्शन कर रही है. यह एक ऐसा मंच अहिं जहाँ नए और युवा खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन कर के राष्ट्रिय टीम का हिस्सा बनने का मौका मिलता है. उनके इस प्रदर्शन के बाद ही वह अपने करियर में और आगे बढ़ पाते हैं.
ऐसे ही एक ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं मुंबई इंडियन्स टीम के कृणाल पांड्या. जिन्होंने अभी तक आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर के भारत ए टीम में अपनी जगह बनाई थी. इस पर मुंबई इंडियंस के आल राउंडर कृणाल पंड्या ने कल कहा कि इंग्लैंड दौरे के लिये भारत ए टीम में उनका चयन सीनियर टीम में खेलने के उनके सपने को साकार करने के करीब पहुंचने का कदम है.
भारत ए टीम में चुना जाना अच्छा था

पंड्या से जब भारत ए चयन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पत्रकारों से कहा, “यह सचमुच अच्छा लगता है. पिछले साल आईपीएल के बाद मुझे दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिये भारत ए टीम में चुना गया था. वह दौरा मेरे लिये अच्छा रहा था. लेकिन मेरा सपना भारत की सीनियर टीम का प्रतिनिधित्व करना है जो अब भी बरकरार है.”
भारत ए टीम सीनियर टीम की ओर है कदम
उन्होंने कहा, “भारत ए टीम में चुना जाना सीनियर टीम में जगह बनाने की ओर का कदम है. मैं जब इंग्लैंड जाऊंगा तो अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करूंगा, लेकिन अभी फिलहाल आईपीएल में यह चरण काफी अहम है. मैं पहले मुंबई इंडियंस के लिये अच्छा करना चाहता हूं.”
ऐसा है कृणाल पांड्या का करियर

कृणाल पंड्या ने आईपीएल में अभी तक 36 मैच खेलकर 669 रों बनाए हैं. जिसमें 66 चौके और 28 छक्के शामिल हैं. साथ ही उन्होंने अपने गेंदबाजी में 36 मैच खेलकर 722 रन देते हुए 27 विकेट अपने नाम किये हैं. आईपीएल के इस सीजन में 11 मैच खेलकर 187 रन बनाए हैं साथ ही 11 विकेट लिए हैं.
पांड्या अपनी टीम के लिए शानदार प्रद्रर्शन कर रहे हैं. साथ ही उनका मानना है की मुंबई इंडियन्स प्ले ऑफ में अपनी जगह सुनिश्चत कर लेगी.
The post भारतीय A टीम में चुने जाने से खुश नहीं है कृणाल पांड्या, बताया क्या है उनका लक्ष्य appeared first on SportzWiki Hindi.