रोम
यूवेंटस ने एकतरफा मुकाबले में यहां ओलंपिक स्टेडियम में एसी मिलान को 4-0 से हराकर लगातार चौथी बार इटैलियन कप फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीता। यूवेंटस की टीम अब लगातार चार बार लीग और कप में दोहरे खिताब जीतने वाली पहली टीम बनने की राह पर है। टीम का यह इटैलियन कप का 13वां खिताब है। यूवेंटस की टीम लगातार सातवीं बार सिरी ए खिताब जीतने से सिर्फ एक अंक दूर है जबकि उसे दो मैच और खेलने हैं।