Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिनेश कार्तिक और जैक कैलिस कर रहे केकेआर के इस स्टार खिलाड़ी के साथ भेदभाव, घरेलू क्रिकेट का बड़ा नाम है ये खिलाड़ी

कोलकता नाईट राइडर्स टीम की आईपीएल में शुरूआत काफी शानदार रही थी, लेकिन अब पिछले दो मैचों में मिली हार के बाद कोलकता नाईट राइडर्स की टीम का प्लेऑफ़ में पहुंचना मुश्किल लग रहा है.

कोलकता नाईट राइडर्स की टीम ने अपने आईपीएल के 10 मुकाबले खेल लिए है. जिसमे से कोलकता नाईट राइडर्स की टीम सिर्फ 4 मुकाबले ही जीत पाई है और 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा है.

नाईट राइडर्स की टीम इशांक जग्गी को नहीं दे रही मौका 

आपकों बता दे, कि कोलकता नाईट राइडर्स की टीम ने अबतक टूर्नामेंट में 10 मैच खेल लिए है, लेकिन अबतक एक भी मुकाबले में कोलकता नाईट राइडर्स की टीम ने इशांक जग्गी को मौका नहीं दिया है.

अनुभवी जग्गी से पहले युवा खिलाड़ियों को दे रही मौका 

कोलकता नाईट राइडर्स की टीम अनुभवी खिलाड़ी इशांक जग्गी से पहले अपने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा दिखा रही है. केकेआर की टीम ने शुभमन गिल व रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों को, तो अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया, लेकिन इशांक जग्गी जैसे अनुभवी खिलाड़ी पर कोलकता नाईट राइडर्स की टीम ने अपना भरोसा अबतक नहीं दिखाया.

इशांक जग्गी घरेलू क्रिकेट का बहुत बड़ा नाम 

इशांक जग्गी घरेलू क्रिकेट का एक बहुत बड़ा नाम है. वह झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते है. उन्होंने 75 प्रथम श्रेणी मैचों में 44.23 की औसत से 4910 रन बनाये हुए है. वही उन्होंने लिस्ट ए करियर में 46.55 की औसत से 2840 रन बनाये हुए है.

वही उनके ओवरआल टी-20 क्रिकेट करियर की बात करे, तो उन्होंने 35.69 की शानदार औसत से 1535 रन बनाये हुए है.

पिछले आईपीएल में रहा था 33 का औसत 

आपकों बता दे, कि इशांक जग्गी ने अपना पिछला आईपीएल सीजन भी कोलकता नाईट राइडर्स की टीम से ही खेला था. जहां उन्हें दो मैच खेलने का मौका मिला था और इस दौरान उन्होंने 33.00 की औसत से 33 रन ही बनाये थे. इशांक जग्गी आईपीएल में कुल 7 मैच खेल चुके है.

अब देखना दिलचस्प होगा, कि कोलकता नाईट राइडर्स की टीम इशांक जग्गी को अपने बचे हुए मैचों में अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल करती है या नहीं.

The post दिनेश कार्तिक और जैक कैलिस कर रहे केकेआर के इस स्टार खिलाड़ी के साथ भेदभाव, घरेलू क्रिकेट का बड़ा नाम है ये खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.