Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एमएस धोनी पर फ़िदा हुई यह पाकिस्तानी मॉडल, रखी ऐसी मांग सभी रह गये हैरान

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एमएस धोनी की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन कर रही है और आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने प्लेऑफ़ में भी अपना स्थान पूरी तरह पक्का कर लिया है.

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी का फॉर्म इस आईपीएल में शानदार रहा है और उन्होंने अपनी शानदार फॉर्म के चलते इस आईपीएल में गेंदबाजो की खूब धुनाई की है. धोनी ने अपने खेल से दुनियाभर में कई प्रशंसक बनाये हुए है. उनके फैन भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी बहुत ज्यादा है.

पाकिस्तानी मॉडल भी धोनी की फैन 

चेन्नई सुपर किंग के कप्तान एमएस धोनी की बहुत बड़ी फैन पाकिस्तान की मॉडल मथिरा मोहम्मद भी है. धोनी और मथिरा से जुड़ा एक पुराना किस्सा एक बार फिर सुर्खिया बटोर रहा है.

मथिरा को धोनी ने दिया था ऑटोग्राफ

यह कहानी भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे के दौरान चर्चा में आई थी. मथिरा उसी होटल में रुकी थी. जहां भारतीय टीम और पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी रुके थे.

मथिरा इस दौरान पाकिस्तान टीम से मिलना चाहती थी, मथिरा उस जगह भी पहुंची जहां भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी डिनर कर रहे थे, लेकिन पाकिस्तान के मैनेजर ने मथिरा को पाकिस्तान टीम से मिलने नहीं दिया और उन्हें दरवाजें से ही वापस लौटा रहे थे.

धोनी को यह सब देख अच्छा नहीं लगा. उन्होंने आगे बढ़कर मथिरा को अपना ऑटोग्राफ दिया और उन्हें प्रोत्साहित किया था. मथिरा, धोनी के इस आईपीएल में किये गये प्रदर्शन से काफी खुश है और वह धोनी को खूब पसंद करती है.

धोनी इस आईपीएल में मचा रहे है धमाल 

आपकों बता दे, कि इस आईपीएल में धोनी का बल्ला जमकर बोल रहा है. एम एस धोनी ने इस आईपीएल में कुल 12 मैच खेल चुके है. जिसमे एम एस धोनी ने 103.25 की बेहतरीन औसत व 162.59 के शानदार स्ट्राइक रेट से 413 रन बनाये हुए है.

एम एस धोनी इस आईपीएल में अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए तो जाने जी जा रहे है साथ ही वह अपनी चतुराई भरी कप्तानी का भी लोहा मनवा रहे है.

The post एमएस धोनी पर फ़िदा हुई यह पाकिस्तानी मॉडल, रखी ऐसी मांग सभी रह गये हैरान appeared first on SportzWiki Hindi.