दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में जब बंगलौर और दिल्ली के बीच मुकाबला हुआ तो वह बेहद दिलचस्प रहा. इस मुकाबले में दिल्ली के गेंदबाज संदीप लामिछाने ने हार का सामना करने के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर माइकल क्लर्क से ख़ास बात चीत में ख़ास बात साझा की. साथ ही माइकल ने संदीप को एक शानदार गेंदबाज बताते हुए पूछा की विराट और एबी डिविलियर्स के सामने गेंदबाजी कर कैसा लग रहा है.
संदीप ने टीम की हार और दुनिया के दो दिग्गज खिलाड़ी कोहली और डिविलियर्स के सामने गेंदबाजी करने को लेकर भी ख़ास बात की और आईपीएल के अपने सफर को बताया.
https://twitter.com/DelhiDaredevils/status/995364925768843265
गौरतलब है कि, दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर दोनों ही बेहद निराशाजनक प्रदर्शन कर रही हैं और लगातार हार का सामना करने के साथ अब प्ले ऑफ़ में भी मुश्किल है. जी हां दिल्ली और बंगलौर दोनों ही टीमें प्ले ऑफ़ में जगह बनाने में असफल होती नजर आ रही हैं. लेकिन दिल्ली के युवा गेंदबाज संदीप लामिचाने जो पहले नेपाली खिलाड़ी हैं जिनको आईपीएल में जगह मिली है. तो वहीं संदीप शुरू से ही अपनी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं लेकिन टीम को सफलता हाथ नहीं लग रही.
https://twitter.com/IPL/status/995557275350646784
ऐसे में हाल ही में बंगलौर के स्थ हुए 45वें मुकाबले में भी उनको हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद संदीप लामिचाने ने कहा “टीम की हार या जीत से फर्क नहीं पड़ता मैं तो अपना बेस्ट देने में तत्पर हूं और आगे भी करता रहूंगा.” माईकल क्लार्क संदीप की इन बातों से काफी खुश हुए और उन्होंने संदीप को सबसे बेस्ट बताया.
https://twitter.com/DelhiDaredevils/status/995559269918363648
तो वहीं संदीप लामिचाने ने आगे “विराट और डिविलियर्स के सामने गेंदबाजी करने को लेकर कहा यह बेहद खास पल है जब दुनिया के दो दिग्गज खिलाड़ियों को बोलिंग कराने का मौका मिला.”
आपको बता दें कि, यह सभी बातें उस वक्त हुई हैं जब दिल्ली को बंगलौर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. यह पूरी बातचीत आप आईपीएल के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किये गए वीडियो में देख सकते हैं जो उपर ट्विट्टर लिंक में लगी है.
The post क्लार्क ने कहा पहले ही मैच में हार कर कैसा लगा, तो संदीप ने दिया दिग्गज को शानदार जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.