Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दादी की याद में रो पड़े टाई

जयपुर, 9 मई; इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलने वाले आस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाई मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में चार विकेट लेने के बाद भावुक हो गए और आंसू नहीं रोक सके। टाई की दादी का मैच शुरू होने से कुछ घंटों पहले निधन हो गया था। उन्होंने अपने इस प्रदर्शन को अपनी दादी और परिवार को समर्पित किया।

किंग्स इलेवन पंजाब ने टाई के शानदार प्रदर्शन के दम पर ही राजस्थान को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 158 रनों पर रोक दिया था। हालांकि उनकी टीम यह मैच नहीं जीत पाई और 15 रनों से हार गई।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने टाई के हवाले से लिखा है, “मेरी दादी का निधन हो गया है। मैं यह प्रदर्शन उन्हें और इंग्लैंड में रह रहे मेरे परिवार को समर्पित करना चाहता हूं। मेरे लिए यह भावुक दिन है।”

टाई मैच में बांह पर काली पट्टी बांधकर उतरे थे जिस पर ग्रैंडमा लिखा हुआ था। उन्होंने उसे चूमा भी था।

भावुक टाई ने कहा, “यह मेरे लिए काफी मुश्किल दिन था। लेकिन, मैं हमेशा क्रिकेट खेलने का लुत्फ उठाना चाहता हूं। हमारी टीम में कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं।”

टाई ने तीन विकेट आखिरी ओवर में लिए थे। उन्होंने अपने कोटे के चार ओवरों में 34 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए थे।

The post दादी की याद में रो पड़े टाई appeared first on SportzWiki Hindi.