खेल डेस्क। आईपीएल सीजन 11 में बुधवार को हुए कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान के बीच महत्वपूर्ण मुकाबले में केकेआर ने 25 रनों से जीत दर्ज कर दूसरे क्वालिफायर्स मुकाबले में प्रवेश किया। मैच जीतन के बाद केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने पत्रकारों से रु-ब-रू होते हुए इतने इस स्कोर में मैच जीतने के बारे में बताया कि इस तरह के मैचों में स्कोर से अधिक मायने खुद पर विश्वास रखना होता है।
गृहमंत्री गुलाबचंद कटारियों ने आदिवासी क्षेत्रों को लेकर कही ये बड़ी बात!
कार्तिक ने कहा कि हम शुरू में दबाव में थे और हमोर विकेट जल्दी गिर गए। वहीं उन्होंने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को लेकर कहा कि उन्होंने इस कंडिशन में टीम और मुझ पर से दबाव हटाया इसका पूरा श्रेय शुभमन को जाता है। वहीं उन्होंने इस मैच में आंद्रे रसल की शानदारी पारी को लेकर कहा कि फिर आंद्रे रसेल की पारी विशेष थी।
राजस्थान बार्ड साइंस और कॉमर्स रिजल्ट: एक बार फिर रहा बेटियों का दबदबा
वहीं उन्होंने कम स्कोर को लेकर बताया कि ;इस तरह के मैचों में स्कोर मायने नहीं रखता यह विश्वास से जुड़ा है। बराबरी वाला स्कोर मायने नहीं रखता बल्कि आपका खुद पर विश्वास अधिक महत्व रखता है।उन्होंने अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि गेंदबाजों ने सही लाइन व लेंथ से गेंदबाजी की जिसके कारण हम इस अहम मुकाबले को जीत पाए।
राजस्थान का आईपीएल खिताब जितने का टूटा सपना
उल्लेखनीय है कि इस मैच को जीतने के बाद केकेआर ने दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में प्रवेश कर लिया है। अक केकेआर के सामने अगली चुनौती सनराइजर्स हैदराबाद से जीतने की होगी।