इंडियन प्रीमियर लीग का ग्यारहवां संस्करण रोज़ नए रोमांच से गुजरता है. इसके हर मैच में कुछ अनोखा देखने को मिलता है. कब कौन सी टीम आगे निकल जाए कुछ भी कहा नहीं जा सकता. आईपीएल का यह सीजन कुछ अलग रोमांच का गवाह रहा है. इसके हर मैच में टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है.
सुनील गावस्कर ने की बीसीसीआई की सराहना

कुछ ऐसे मैच भी होते हैं जो दर्शकों को अचम्भे में डाल देते हैं. साथ ही ऐसा हाल हो जाता है कि दर्शक आखिरी गेंद तक अपनी सीटों पर टिके रहते हैं. टी-20 में बल्लेबाज को आगे बढ़कर शॉट लगाने की छूट मिलती है, लेकिन अनुभवी लोगों को पता होता है कि कौन सा प्रयास सही और कौन सा सिर्फ तेज गेंदबाज से बचने का एक तरीका मात्र है. पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने खेल विकेट उपलब्ध कराने के लिए बीसीसीआई की सराहना की.
काफी अच्छी हैं पिच

गावस्कर ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अपने कॉलम में लिखा,
“इस आइपीएल में पिच काफी अच्छी हैं और इसके लिए बीसीसीआइ की तारीफ करनी चाहिए. इस पिच पर शुरुआत से ही गेंद टर्न नहीं हो रही है, बल्कि गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही है. गेंद का उछाल भी ऐसा है, जिस पर बल्लेबाज बिना चिंता किए ऑन द राइट खेल सकता है.”
उन्होंने आगे कहा, कि
“दुर्भाग्य से अतिरिक्त उछाल की वजह से रणजी ट्रॉफी के कुछ ‘दादाओं’ को परेशानी होने लगी है. इनमें से कुछ भारतीय क्रिकेट के भविष्य भी माने जा रहे हैं. इसलिए यह विशेष रूप से साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के दौरे के लिए अच्छा नहीं है जहां बाउंस और भी अधिक होगा.”
दोनों टीमें ही मैच जीतने की करेंगी कोशिश

आज बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर गवास्कर ने कहा,
“सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन अपनी जीत की लय को वापस पाना चाहेंगे, लेकिन अब उनका सामना विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम से है, जो पिछली हार की भरपाई करने की कोशिश में जुटी हुई है.”
The post हैदराबाद और बैंगलोर के बीच मैच से पहले सुनील गवास्कर ने बताया इस टीम को विजेता appeared first on SportzWiki Hindi.