भारत का सबसे पसंदीदा टूर्नामेंट आईपीएल काफी आगे बढ़ चूका है. इसमें हर टीम लगभग 10-11 मैच खेल चुके है. जिसके साथ हर मैच से टीम प्ले ऑफ में पहुँचने के लिए जगह सुनिश्चित कर रही है. इसके लिए मुंबई इंडियन्स सबसे ज्यादा मेहनत कर रही है.
मुंबई कर रही है फॉर्म मे वापसी

मुंबई की टीम भले ही अप्रैल में अपने ज्यादातर मैच हारी हो पर मई के लगभग सारे मैच जीत रही है. एक महीने में इतना ज्यादा परिवर्तन आ गया है टीम में जो वाकई काबीले तारीफ हैं. इसके सभी खिलाड़ी भी फॉर्म में नजर आ रहे हैं.
आंकड़ो की माने तो अभी तक निचले दर्जे पर चल रही मुंबई की टीम ने पांचवे स्थान पर जगह बना ली है. जिसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ये टीम प्ले ऑफ में भी अपनी जगह बना लेगी.
टीम ने शुरू किया मैच जीतना

इस टीम में कई शानदार खिलाड़ी शामिल हैं. जिसमें से एक हैं ऑल राउंडर खिलाड़ी कृणाल पांड्या. कृणाल ने 11 मैच में 189 रन बनाए हैं. साथ ही 11 विकेट अपने नाम किये हैं. बड़ोदा के ऑल राउंडर खिलाड़ी का कहना है कि टूर्नामेंट के आधा खत्म होने के बाद मुंबई इंडियन्स की टीम अवसर प्राप्त किये हैं और मैच जीतना शुरू कर दिया है.
आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होना है. यह खेल करो या मरो का मुकाबला साबित होगा. दोनों में से जो भी टीम जीतेगी वह प्ले ऑफ के लिए और भी मजबूत दावेदार बन जाएगी. देखा जाए तो दोनों टीमों को ही यह मैच जीतने की कड़ी जरूरत है.
पॉइंट टेबल के बारे में नहीं सोच रहे थे हम

कृणाल ने कहा, “आधे टूर्नामेंट के बाद, वही बात हुई. हम उसी स्थिति में थे पर हमने अवसर को प्राप्त किया और मैच जीतना शुरू कर दिया. हम इस बारे में बिलकुल भी नहीं सोच रहे थे, कि हम पॉइंट टेबल पर कहाँ पर हैं. हम एक समय में सिर्फ एक ही मैच खेल रहे थे.”
कृणाल के अनुसार रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने हमेशा अपने सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेला है. हालांकि तब भी जब वह पॉइंट टेबल में निचे थे और बाहर होने की स्थिति में थे.
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ आती है टीम

कृणाल ने कहा, “मुंबई इंडियंस इसके लिए जाने जाते हैं. जब आपको बाहर की ओर धक्का दिया जाता है, तो आप अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ वापस आते हैं. समय के साथ लाइन के नीचे कहीं, मुंबई इंडियंस ने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेला है, जब वे नीचे और बाहर होने की स्थिति में थे. मुझे उम्मीद है कि हम इसे जारी रखेंगे, क्योंकि अब आखिरी तीन खेलों के लिए करो या मरो का मुकाबला है. लेकिन जैसा कि मैंने कहा, हम इसे खेल से खेलेंगे और देखेंगे कि यह कैसा चल रहा है.”
The post कृणाल पंड्या ने कहा आधे टूर्नामेंट के बाद फॉर्म में वापस आती है मुंबई इंडियंस appeared first on SportzWiki Hindi.