खेल डेस्क। महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल का ख़िताब जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है इस टीम लगातार सातवीं बार आईपीएल फाइनल में प्रवेश किया है और रविवार को खेले गए सातवे फाइनल मैच में महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने शानदार 8 विकेट से जीत दर्ज की इस जीत के हीरो ऑस्ट्रलियाई विस्फोटक बल्लेबाज शेन वाटसन रहे जिन्होंने नाबाद 117 रनो की पारी में 8 शानदार छक्के और 11 चौके जड़े और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
चेन्नई की टीम में अधिकतर खिलाडी 30+ उम्र के दिग्गज खिलाडी है और इन खिलाड़ियों में जबरदस्त अनुभव है और इस अनुभव के तौर पर ही चेन्नई की टीम ने आईपीएल में सनराइजर्स को हराने में काबिल हुई इसे लेकर कैप्टेन कूल ने कहा कि "हमने उम्र के बारे में बहुत कुछ बात की लेकिन फिटनेस क्या मायने रखती है। उदाहरण के लिए, रायुडू 32 वर्ष का है, जो बहुत फिट है, यहां तक कि बहुत सारे खिलाडी भी शामिल हैं। यहां तक कि अगर वह कुछ गेम खेलता है मैदान में वह बहुत समय बिताता है वह कभी शिकायत नहीं करता है। इसलिए यह फिटनेस है जो वास्तव में उम्र के पहलू से ज्यादा मायने रखती है,"
धोनी ने आगे कहा कि "जो कप्तान चाहते हैं वे खिलाड़ी इस क्षेत्र में अच्छी तरह से आगे बढ़ते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किस वर्ष में पैदा होता है, चाहे आप 19 या 20 वर्ष के हों तब भी आपको चुस्त होना होगा। आपको अपनी कमियों को स्वीकार करना होगा।"