आईपीएल के पाइंट टेबल में नंबर 2 पायदान पर मौजूद चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम जबरदस्त फाॅर्म में चल रही है। टीम में महेन्द्र सिंह धोनी से लेकर शेन वाॅटसन तक कई दिग्गज खिलाड़ी मौजूद है,जो अपने असाधारण प्रदर्शन के दम पर अपनी टीम को जीत दिला जाते हैं. ऐसे में इस टीम को आईपीएल खिताब पाने का सबसे बड़ा प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
बाॅल टैपरिंग को लेकर दिया ये बड़ा बयान

इसी बीच सीएसके के सलामी बल्लेबाज शेन वाॅटसन ने पुणे मिरर से खास बातचीत की,जिसमें उन्होंने अपनी टीम के प्रदर्शन से लेकर बाल टैपरिंग तक बात की।

जब वाॅटसन से हाल ही में आॅस्ट्रेलिया टीम के बाॅल टैपरिंग फंसने को लेकर प्रतिक्रिया जानना चाहा तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि,
“बाॅल टैपरिंग विवाद मीडिया में काफी छाया रहा। ऐसे में इसको लेकर काफी ज्यादा बातचीत हो चुकी है। साथ ही इसको लेकर उन खिलाड़ियों को पर्याप्त सजा भी मिल चुकी है। निश्चित तौर पर वे अपनी इस बड़ी गलती का सबक जरूर सीखेंगे।”
सीएसके के लिए अलावा आईपीएल की यह टीम पंसद

वहीं सीएसके के अब तक के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए वाॅटसन ने कहा कि,
“सीएसके की टीम आईपीएल की सबसे अच्छी टीम मानी जा रही है. इस टीम में महेन्द्र सिंह धोनी जैसे सरीखे दिग्गज मौजूद है,जिनके क्रिकेट के लाखों दीवाने हैं। मैने आईपीएल के अन्य फ्रेंचाइजी में भी अच्छा समय गुजारा है. मैंने राजस्थान राॅयल्स के साथ भी अच्छा समय गुजारा है,जहां पर मेरे कुछ अच्छे दोस्त भी बने हैं। वहीं आरसीबी में कोहली को साथ मेरे काफी यादगार पल गुजरे हैं।”
चोटिल होना सबसे बड़ा मेरा चैंलेज

इसके अलावा चोटिल को लेकर बात करते हुए वाॅटसन ने कहा कि,
“मेरे क्रिकेट करियर का सबसे बड़ा चैंलेजर चोटिल होना रहा है. हालांकि यह बात भी सच है कि हर खिलाड़ी अलग अलग तरीखे से इससे निपटता है। आपको अपने अंदर खेलने की इच्छा शक्ति को जगाना पड़ेगा।यही सफल होने का मूलमंत्र है.”
The post आईपीएल में खेल रहे इस कंगारु प्लेयर ने बाॅल टैपरिंग विवाद को लेकर दिया बड़ा बयान,कहा-मिल चुकी पर्याप्त सजा appeared first on SportzWiki Hindi.