Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने को बेताब है असगर स्टैनिकजई

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला जो कि 14 जून को बैंगलोर में खेला जाने वाला है जिसको लेकर अफगानिस्तान टीम के कप्तान है जिन्हें इस टेस्ट मैच को लेकर काफी ख़ुशी है।

अफगानिस्तान ने अभी तक अपने क्रिकेट इतिहास में एक भी टेस्ट मुकाबला नहीं खेला है और यह उनका पहला टेस्ट है जिसको लेकर वर्तमान कप्तान असगर स्टैनिकजई ने ख़ुशी जाहिर की है।

अफगान क्रिकेट टीम के कप्तान असगर स्टैनिकजई ने कहा है, “14 जून 2018 का दिन हमारी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए इतिहास का बहुत ख़ास दिन रहने वाला है, इस दिन हम पहली बार भारत में जाकर उनके खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेलेंगे। यह वास्तव में एक परीक्षा होगी और बड़ा अवसर भी कि लंबे प्रारूप में खेले।”

यह जानकारी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्वीटर द्वारा दी है जिसमें कप्तान असगर स्टैनिकजई ने यह सब कहा है। यह एकमात्र टेस्ट मैच अब से महज 37 दिनों बाद खेला जाने वाला है जिसके लिए भारतीय टीम की घोषणा आज होने वाली है जिसमें कप्तान विराट कोहली उपलब्ध नहीं रहेंगे।

वहीं कप्तान असगर स्टैनिकजई की अगर हम बात करें तो, इन्होंने अब तक 86 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले है जिसमें 21.44 की बल्लेबाजी औसत से 1,608 रन बनाये है। इनके नाम एक शतक और 7 अर्धशतक शामिल है। वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान की टीम आईसीसी की मौजूदा रैंकिंग में 10 वें पायदान पर है तो टी-20 में आठवें नंबर पर कायम है।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी जो भारत में इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग में जमकर प्रदर्शन कर रहे है और इनके पास अब भारतीय पिचों पर खेलने का अच्छा अनुभव भी है तो खेले जाने वाले मैच में अपना जादू दिखा सकते है। टीम के राशिद खान और मोहम्मद नबी, केन विलियम्सन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे है तो मुजीब उर रहमान किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल रहे है।

The post भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने को बेताब है असगर स्टैनिकजई appeared first on SportzWiki Hindi.