Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रमीज रजा ने स्मार्टवाच पर रोक लगाने के फैसले पर दिया विवादित बयान

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लॉर्ड्स मैदान में टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस दौरान गुरुवार को शुरू हुए पहले टेस्ट मैच के पहले दिन फील्डिंग के दौरान पाकिस्तान के कई खिलाड़ी स्मार्ट वॉच पहने हुए नजर आए थे. इस पर आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों से लॉर्ड्स में जाकर बात की और उन्हें स्मार्ट वॉच नहीं पहनने की कड़ी हिदायत भी दी. आईसीसी ने भ्रष्टाचार समाप्त करने की ओर कदम उठाते हुए खेल के समय अधिकारियों के ड्रेसिंग रूम में भी संचार उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी.
गैर जरूरी था विवाद 

इस मामले पर पूर्व टेस्ट कप्तान रमीज राजा ने कहा कि “मीडिया ने लॉर्ड्स पर पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट के दौरान जो ‘स्मार्ट वॉच’ विवाद खड़ा किया था, वह गैर जरूरी था.”
आईसीसी के भ्रष्टाचार रोधी अधिकारियों ने पाकिस्तानी टीम के दो खिलाड़ियों असद शफीक और बाबर आजम को रोका था, जो मैच के पहले दिन मैदान पर ऐपल की स्मार्ट वॉच पहने हुए थे.

कुछ भी नया नहीं है इसमें 

राजा ने लंदन में एक अखबार से कहा, “मुझे लगता है कि यह विवाद गैर जरूरी था, क्योंकि इसमें कुछ भी नया नहीं है.”

राजा ने कहा कि, “इस महीने के शुरू में आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दौरान उन्होंने असद से पूछा था कि वह स्मार्ट वॉच क्यों पहनता है, तो उसने कहा था कि इससे वह अपनी फिटनेस और समय पर ध्यान रख सकते हैं.”

अधिकारी को भी नहीं था नियम का ज्ञान

राजा ने यह भी कहा कि, “टेस्ट के दौरान कुछ आयरिश खिलाड़ियों ने भी स्मार्ट वॉच पहनी हुई थीं.”

पाकिस्तानी मीडिया ने यह भी रिपोर्ट किया कि यहां तक कि लॉर्ड्स में आईसीसी के भ्रष्टचार रोधी इकाई के अधिकारी को भी संचालन संस्था के स्मार्ट वॉच नियम के बारे में नहीं पता था.

एक रिपोर्ट के अनुसार, “एक इंग्लिश पत्रकार ने पीटर ओशे का ध्यान इस पर दिलाया, जो आईसीसी के मैदान पर स्मार्ट वाच पहनने के नियमों से अनभिज्ञ थे.”

The post रमीज रजा ने स्मार्टवाच पर रोक लगाने के फैसले पर दिया विवादित बयान appeared first on SportzWiki Hindi.