खेल डेस्क। बॉल टेंपरिंग मामले को लेकर प्रतिबंध झेल रहे आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और कैमरन बैनक्राफ्ट जल्द ही मैदान पर वापस नजर आ सकते हैं, जी हां,। दरहसल डेविड वार्नर और कैमरन बैनक्राफ्ट जुलाई में एक स्थानीय लीग से क्रिकेट खेल सकते हैं।
मीडिया रिपोट्र्स की माने तो वार्नर और बैनक्राफ्ट नार्दन टेरिटरी की सीमित ओवरों की ;स्ट्राइक लीग में खेलने पर विचार कर रहे हैं। नार्दन टेरिटरी क्रिकेट के प्रमुख जोएल मॉरीसन ने आस्ट्रेलियाई ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन से कहा कि ये दोनों खिलाड़ी स्थानीय स्ट्राइक लीग में खेल सकते हैं।
उन्होंने कहा है कि ;हमारे लिए यह शानदार अवसर होगा कि बैनक्राफ्ट और वार्नर जैसे खिलाड़ी स्थानीय क्रिकेटरों में अपना अनुभव बांटने के लिए उपलब्ध रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि डेविड वार्नर और बैनक्राफ्ट पर दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट श्रृंखला के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करने का दोषी पाया गया था। उसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वार्नर पर एक साल और बैनक्राफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया था।