Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फ्रैंच ओपन के जरिए ग्रैंडस्लैम में वापसी करेगी सेरेना

पेरिस
शाही शादी में शिरकत करके लौटी सेरेना विलियम्स अब फ्रेंच ओपन के जरिए ग्रैंडस्लैम में वापसी करेगी। जिससे उनकी गैर मौजूदगी में शानदार प्रदर्शन कर रहे खिलाडिय़ों के लिए खतरे की घंटी बज गई है।

अमेरिका की 36 बरस की सेरेना तीन बार रोलां गैरो पर खिताब जीत चुकी है। मां बनने के बाद वापसी करने वाली सेरेना ने साल में डब्ल्यूटीए टूर पर सिर्फ चार मैच खेले और मियामी में पहले दौर में हार गई। आखिरी ग्रैंडस्लैम उसने 2017 में आस्ट्रेलिया ओपन खेला था जब वह गर्भवती थी।           

सेरेना के कोच पैट्रिक मोराटोग्लोउ ने कहा, ‘‘सेरेना जीतने के लिये फ्रेंच ओपन खेलेगी और पिछले छह साल से उसका कोच होने के नाते मैं कह सकता हूं कि वह जीत सकती है।’’