Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल: प्ले ऑफ के लिए नंबर तीन और चार पर पहुंचने के लिए अभी भी लड़ रही पांच टीमें

खेल डेस्क। आईपीएल सीजन 11 अपने चरम जोश पर पहुंच चुका है और हर टीम सिर्फ प्ले ऑफ में खेलने की होड में मची हुई है। वैसे देखा जाए तो इस सीजन में खेलने वाली आठ टीमों में से सातों टीमों के कप्तान भारतीय है और एक मात्र टीम सनराइजर्स हैदराबाद ही है जिसका कप्तान एक विदेश खिलाड़ी है। इस सीजन में ये विदेशी कप्तान (केन विलियमसन) अन्य भारतीय कप्तानों पर भारी पड़ा है और इस सीजन में प्ले ऑफ में अपनी टीम को पहुंचा चुका है। सनराईजर्स के कप्तान केन विलियमसन ने शानदार कप्तानी करते हुए अपनी टीम को अब तक खेले गए 13 मैचों में 9 मैचों में जीत दिलाई है जिसके कारण टीम पॉइंट टेबल पर 16 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है और उसका प्लेऑफ में खेलने पहुंचने वाली पहली टीम भी बनी हुई है।

वहीं दो साल प्रतिबंध के बाद सीजन 11 में वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स ने भी इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को प्ले ऑफ में पहुंचा दिया है। कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने इस सीजन में अपने आलोचकों को अपने बल्ले से करारा जवाब दिया है और अपनी टीम को अब तक खेले गए 13 मैचों में से आठ मैचों में शानदार जीत दिलाई है। आठ मैचों में जीत के कारण चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट टेबल पर 16 अंकों के साथ प्ले ऑफ की दौड़ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन चुकी है। देखा जाए तो अभी प्ले ऑफ में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स पहुंच चुकी है। वहीं तीसरे और चौथे नंबर के लिए अभी भी पांच टीमें लड़ाई कर रही है।

पांच टीमें जिनमें कोलकाता, मुंबई, बैंगलौर, राजस्थान और पंजाब की टीमें अभी भी तीसरे और चौथे नंबर पर प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए लड़ाई लड़ रही है। इन पांचों टीमों के अब सिर्फ एक-एक मुकाबला बचा है। और जो टीम अपना ये मुकाबला जीत जाएंगी उसके प्ले ऑफ में खेलने के चांस उतने ही बढ़ जाएंगे। अभी अंकतालिका में दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स है। केकेआर ने अब तक खेले 13 मैचों में से 7 मैचों में जीत दर्ज की है जिसके कारण वह 14 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर बनी हुई है।

केकेआर को अपना अगला मुकाबला इस सीजन की अंकतालिका में शिर्ष पर बैठी सनराइजर्स हैदराबद के साथ है। अगर हैदराबाद से केकेआर मैच जीत जाती है तो उसका भी प्ले ऑफ में खेलना तय हो जाएगा। लेकिन अगर वो ये मैच हार जाती है तो फिर उसके प्ले ऑफ में खेलने की उम्मीदें टूट भी सकती है।

वहीं अंकतालिका में चौथे नंबर पर अभी रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस है। मुंबई 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ नंबर चार पर बनी हुई है। मुंबई का अगला मैच दिल्ली के खिलाफ है और रोहित शर्मा चाहेंगे की इस मैच को जीतनकर वो भी प्ले ऑफ में खेलने की उम्मीदें बरकरार रखे। हालांकि इसके लिए उन्हे अन्य टीमों के प्रदर्शन को भी देखना होगा।

वहीं विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, अजिक्य रहाणे की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स और रविचन्द्र अश्विन की कप्तानी वाली किंगस इलेवन पंजाब तीनों ही टीमें अपने 13 मैचों में 6-6 मैचों में जीत दर्ज कर अंकतालिका पर 12-12 अंकों के साथ क्रमश: पांचवे, छठें और सातवे पायदान पर है।

तीनों टीमों को अभी एक-एक और मैच खेलना है। जो टीम अपने ये मैच जीतेगी उसके प्ले ऑफ में खेलने के उम्मीदे बनी रहेगी।

जो भी टीम अपना मैच हारेगी उसके लिए प्ले ऑफ की उम्मीदें खत्म हो जाएगी। हालांकि इसके लिए उन्हे अन्य टीमों के प्रदर्शन को भी देखना होगा।