बैंकॉक: उबर कप के पहले मैच में मिली हार के बाद सोमवार को खेले गए ग्रुप-ए के दूसरे मैच में भारतीय टीम को सफलता हासिल हुई है। भारतीय टीम ने अपने चार मुकाबले जीतते हुए आस्ट्रेलिया को 4-1 से मात देने के बाद ग्रुप स्तर पर अपना खाता खोला। इससे पहले, रविवार को खेले पहले ग्रुप मैच में भारत को कनाडा से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद, आस्ट्रेलिया ने वापसी करते हुए महिला एकल वर्ग के दूसरे मुकाबले में ग्रोनाया सोमेरविले और रेनुगा वीरान की जोड़ी को मेघना जाकमपूदी-पूर्विशा एस.राम की जोड़ी पर मिली जीत से 1-1 से बराबरी कर ली।
ग्रोनाया और रेनुगा की आस्ट्रेलियाई जोड़ी ने जाकमपूदी और पूर्विशा की भारतीय जोड़ी को 29 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-13, 21-16 से मात दी।
महिला एकल वर्ग के तीसरे मुकाबले में जीत हासिल कर वैष्णवी रेड्डी जाक्का ने इस हार की भरपाई की। उन्होंने आस्ट्रेलिया की जेनिफेर टाम को 31 मिनट तक चले मैच में 21-17, 21-13 से हराकर भारत को 2-1 से बढ़त दे दी।
संयोगिता घोरपड़े और प्राजक्ता सावंत की जोड़ी ने इसके बाद, महिला युगल वर्ग के एक अन्य मैच में जीत हासिल कर इस ग्रुप मैच में भारत की जीत पक्की कर दी।
संयोगिता और प्राजक्ता की भारतीय जोड़ी ने 31 मिनट में लुइसा मिया और एन लुइस स्ली की जोड़ी को सीधे गेमों में 21-19, 21-11 से हराकर भारत को आस्ट्रेलिया पर 3-1 से अजय बढ़त दे दी।
इसके बाद, महिला एकल वर्ग में खेले गए अंतिम मैच में अनुरा प्रभुदेसाई ने आस्ट्रेलिया की जेसिले फुंग को सिर्फ 18 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-6, 21-7 से हराकर भारतीय टीम को 4-1 से जीत दिलाई।
The post उबर कप : बैडमिंटन ग्रुप-ए के दूसरे ग्रुप मैच में भारत को मिली जीत appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.