दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी एबी डिविलियर्स हर आईपीएल में ही अपने नाम का सिक्का जमाते है. वह अपनी तूफानी पारी से हर आईपीएल में ही काफी सुर्खियों में रहते है.
एबी सिर्फ अपनी तूफानी पारियों से ही नहीं बल्कि अपनी शानदार मैदानी फील्डिंग और शानदार कैचिंग के लिए भी जाने जाते है.
गुरुवार को हवा में उड़कर किया कैच

आपकों बता दे, कि एबी डिविलियर्स ने गुरूवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सुपरमैन बनकर एक शानदार कैच किया. दरअसल, जब आरसीबी के गेंदबाज मोईन अली ने सनराइजर्स हैदराबाद की पारी की 7.6 बॉल कराई, तो इस बाल पर सनराइजर्स के ओपनर बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने एक शानदार शॉट लगाया. इस शॉट को देख सभी को लगा, कि यह आसानी से सीमा रेखा को पार कर छक्के के लिए चला जायेगा, लेकिन एबी ने तभी अपना सुपरमैन अवतार दिखाते हुए हवा में उछलते हुए इस कैच को कर लिया.
Presenting to you Superman @ABdeVilliers17 #RCBvSRH pic.twitter.com/7qAb0FfhiT
— Katrina Kaif (@katrinakaif_4) May 17, 2018
पत्नी डेनियल ने बताया अपना सुपरमैन

एबी डिविलियर्स के इस कैच के बाद लोग सोशल मीडिया में उन्हें सुपरमैन व स्पाइडरमैन जैसी उपाधियाँ दे रहे है. इसी बीच खुद उनकी पत्नी डेनियल डिविलियर्स ने रोमांटिक अंदाज में अपने पति को अपना सुपरमैन बताया है.
एबी डिविलियर्स की कैच वाली फोटो को एडिट करते हुए डेनियल ने लिखा, “झूठ नहीं बोलने जा रही हूं. मैं इन्हें जानती हूं. यह तो मेरे सुपरमैन है.”

कोहली बता चुके है एबी को स्पाइडरमैन
आपकों बता दे, कि आरसीबी के कप्तान विराट कोहली भी एबी डिविलियर्स का यह कैच देख काफी हैरान भी है और काफी खुश भी है. विराट कोहली ने एबी डिविलियर्स के इस कैच को लेकर अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्विट भी किया था. जिसमे आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने एबी को स्पाइडरमैन की उपाधि दी थी.
Saw #SpiderMan Live today!
@abdevilliers17#RCBvsSRH #IPL2018 pic.twitter.com/mUuGVKuTn4
— Virat Kohli (@imVkohli) May 17, 2018
वैसे आपकों बता दे, कि गुरुवार को आरसीबी की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन के अंतर से हरा दिया था. सनराइजर्स को हराकर आरसीबी की टीम ने अपने प्लेऑफ़ में पहुंचने की उम्मीदों को भी जिन्दा रखा है.
The post वीडियो : डिविलियर्स ने स्पाइडरमैन बनकर हवा में पकड़ा हैरतअंगेज कैच तो पत्नी ने दिया ये नया नाम appeared first on SportzWiki Hindi.
