Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन की पर राशिद बोले, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के बाद सबसे लोकप्रिय इंसान मैं!

खेल डेस्क। आईपीएल सीजन 11 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल हुए अफगानिस्तान के राशिद खान ने अपनी गेंदों से विपक्षी बल्लेबाजों को खूब नचाया है। इस सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया जिसके कारण हर-तरफ इस युवा खिलाड़ी की जकमर तारिफे हो रही है जिसके कारण वह अफगानिस्तान के सबसे लोकप्रिय व्यक्तियों में से एक हो गए है और ये मानना है कि वह अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के बाद देश के सबसे लोकप्रिय व्यक्ति हो गए है।

फाइनल जीतने के बाद भी इस खिलाड़ी को आखिर क्यो याद आई आरसीबी

ये मानना है राशिद खान का, जी हां। आईपीएल सीजन 11 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद जब राशिद खान से उनकी लोकप्रियता को लेकर पूछा गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि ;वो अफगानिस्तानी राष्ट्रपति अशरफ गनी के बाद सबसे लोकप्रिय व्यक्ति हैं।

सरकार ने विकास के नाम पर कोई राजनीति नहीं की: सीएम राजे

उल्लेखनीय है कि आईपीएल सीजन 11 में सनराइजर्स हैदराबद की और से खेलते हुए राशिद खान ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस सीजन में उन्होंने 17 मैचों में 21 विकेट अपने नाम किए है। इस दौरान उनका इकॉनोमी 6.73 रहा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी मॉर्गन के खेलने पर संशय

वहीं राशिद खान के आईपीएल में इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए खुद अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने ट्वीट कर उनकी प्रशंसा की है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने नरेन्द्र मोदी को टैग करते हुए लिखा कि, ;अफगान को अपने हीरो राशिद खान पर गर्व है। मैं भारतीय दोस्तों का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने हमारे खिलाडिय़ों को बेहतर प्रदर्शन के लिए एक मंच प्रदान किया। उन्होंने राशिद की तारीफ करते हुए कहा, राशिद हमें याद दिलाते हैं कि अफगानिस्तानियों में क्या खास है। वह क्रिकेट वल्र्ड के लिए खास हैं। हम उन्हें जाने नहीं देंगे।

Afghans take absolute pride in our hero, Rashid Khan. I am also thankful to our Indian friends for giving our players a platform to show their skills. Rashid reminds us whats best about Afg. He remains an asset to the cricketing world. No we are not giving him away. @narendramodi

— Ashraf Ghani (@ashrafghani) May 25, 2018