आज चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पुणे के मैदान पर आईपीएल का 46वां मैच खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और सनराइजर्स की शुरुआत खराब हुई और एलेक्स हेल्स का विकेट जल्दी गिर गया।
पॉवरप्ले में सनराइजर्स के काफी रन बने लेकिन फिर केन विलियम्सन और शिखर धवन ने फिर एक शानदार साझेदारी की और अपने-अपने अर्धशतक लगाए। इन दोनों की पारियों के बदौलत सनराइजर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 179 रन बना लिए।
धोनी का मजेदार एक्शन

सनराइजर्स की पारी के दौरान मैदान पर धोनी ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर वहां मौजूद दर्शक काफी उर्जावान हो गए। सनराइजर्स की पारी के दौरान 8वें ओवर करने हरभजन सिंह मैदान पर आए।
हरभजन की पहली गेंद पर केन विलियम्सन ने एक हल्का शॉट कवर की तरफ खेला। सीएसके के सभी फिल्डर दूर बाउंड्री लाइन पर खड़े थे। ऐसे में धोनी को गेंद फिल्ड करने के लिए गेंद के पीछे कवर की दिशा में भागना पड़ा।
जडेजा के मुंह पर मारी बॉल

तब तक बाउंड्री में खड़े रविंद्र जडेजा भी गेंद तक पहुंच गए। धोनी ने गेंद उठाई और गेंदबाज की तरफ थ्रो करने की बजाय जडेजा की तरफ फेंकने की कोशिश की लेकिन फेंकी नहीं। जिसे देखकर जडेजा भी डर गए। जडेजा को कुछ समझ नहीं आया। उन्हें लगा कि धोनी ने उनकी मुंह की तरफ गेंद फेंक दी, लेकिन गेंद धोनी के हाथ में ही थी और वो मुस्करा रहे थे।
दर्शकों को धोनी ने किया खुश

धोनी के इस एक्शन से मैदान पर मौजूद क्राउड पूरी तरह चार्ज हो गया और लोग काफी शोर मचाने लगे। दर्शकों ने धोनी-धोनी करना शुरू कर दिया और कांमेटेटर्स ने भी धोनी के इस एक्शन की चर्चा करने लगे। मध्य ओवरों में तो केन विलियम्सन और शिखर धवन ने सीएसके के खिलाफ काफी रन बनाए, लेकिन ड्वेन ब्रावो ने पहले चालाकी से धवन को आउट किया और फिर एक शानदार कैच लेकर केन विलियम्सन को भी चलता किया।
जिसकी वजह से सीएसके इस गेम में वापसी कर पाई और 220-230 तक पहुंचने वाले स्कोर को मात्र 179 पर ही रोक दिया।
https://t.co/xU4BFpTq9L
Look at this coolest action of @msdhoni during the match against @SunRisers @imjadeja @ChennaiIPL— Devesh jha (@Deveshjha2) May 13, 2018
#CSKvSRH
MUST SEE: When @msdhoni scared @imjadeja#KXIPvKKR #VIVOIPL pic.twitter.com/Gp6akaiEdr
— பாலா (@Balakri91045560) May 13, 2018
The post वीडियो: धोनी ने जडेजा के मुंह पर मारनी चाही गेंद फिर जडेजा ने किया कुछ ऐसा धोनी समेत छुट पड़ी सभी की हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.

