Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली के गले लगकर भावुक हुए सिराज, बोले- आपका धन्यवाद विराट भाई

नई दिल्ली
आईपीएल के 11वें सीजन में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का बोलबाला नहीं रहा, लेकिन टीम के खिलाड़ियों का आपस में काफी प्यार है। ऐसा ही हमें तब देखने को मिला जब टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कोहली के साथ बेहद प्यारी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें धन्यवाद कहा। दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टूर्नामेंट का 39वां मैच खेलने के लिए बेंगलुरु की पूरी टीम हैदराबाद में थी। इसी दौरान कोहली के साथ टीम के कई खिलाड़ियों ने सिराज के घर जा कर डिनर किया, जिसके बाद सिराज ने कोहली को धन्यवाद किया। 

सिराज ने अपने आॅफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में उनके माता-पिता के साथ पूरी बेंगलुरु की टीम खड़ी दिख रही है। इसके कैप्शन में सिराज ने लिखा, ''आप सभी का स्वागत करना मेरे और मेरे परिवार के लिए सौभाग्य की बात थी। आप सभी को धन्यवाद कि आप लोग अपने बिजी शैड्यूल से वक्त निकालकर मेरे घर आए और डिनर किया। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।'' 

इसके अलावा सिराज ने एक अन्य तस्वीर भी शेयर की। इसमें वह विराट कोहली से गले मिलते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में सिराज ने भावुक होते हुए लिखा, ''आपका धन्यवाद विराट कोहली भईया। मेरी जिंदगी का अब तक का सबसे अच्छा गिफ्ट।'' सिराज और कोहली के जो भी फैन इस तस्वीर को देख रहे हैं, इसकी तारीफ कर रहे हैं।