इण्डियन प्रीमियर लीग का 52वां मुकाबला कल,यानि 18 मई को दिल्ली डेयरडेविल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया। हो चुके इस रोमांचक मुकाबले दिल्ली डेयर डेविल्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स को 34 रनों से मात दे दी।
दिल्ली की तरफ से खेल रहा यह नेपाली क्रिकेटर

इस मैच में जीत हासिल करने वाली दिल्ली डेयर डेविल्स टीम के एक युवा गेंदबाज ने अपने प्रदर्शन के दम पर क्रिकेट फैन्सों को खास प्रभावित किया। यह कोई और नहीं बल्कि नेपाल देश का खिलाड़ी संदीप लामिछाने है,जिसने सीएसके के खिलाफ शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शऩ दिखाते हुए एक विकेट हासिल किया था।
दिल्ली टीम के जीत की बतायी असली वजह

सीएसके के खिलाफ 1 विकेट हासिल करने वाले संदीप लामिछाने ने मैच के बाद दिए गए इंटरव्यू में कहा कि,
“फिरोजशाह कोटला का विकेट हल्का धीमा था,जिसके कारण मुझे गेंदबाजी करने में अतिरिक्त मदद हासिल हुई। वहीं मैं उन सभी को धन्यवाद करना चाहता हूं कि जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया। इसके अलावा इस गेम में हमारी टीम का हर एक प्लेयर ने अपना शत प्रतिशत दिया। ऐसे में हमें काफी मदद मिली.”
तहे दिल से कहा क्रिकेट फैन्सों को शुक्रिया

अपनी बात को जारी रखते हुए क्रिकेटर संदीप ने कहा कि,
“दिल्ली डेयर डेविल्स की तरफ से जिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया। वे हर्षल और विजय रहे। वहीं बात अगर विपक्षी टीम को लेकर करे तो सीएसके के पास धोनी और रैना जैसे लीजेण्ड क्रिकेटर मौजूद थे,जो इस सीजन में काफी शनादार फाॅर्म में चल रहे हैं।”

नेपाल से आने वाले संदीप लामिछाने ने आगे कहा कि
“मैं हर एक उस शख्स को धन्यवाद करना चाहता हूं,जिन्होंनें मुझे सपोर्ट किया। खास तौर पर नेपाल के क्रिकेट प्रंशसकों का। साथ ही मैं उन सब का भी तहे दिल से शुक्रिया कहना चाहता हूं,जिन्होंने मुझे आईपीएल के दिल्ली डेयर डेविल्स की तरफ से खेलने का मौका दिया।”
The post संदीप लामिछाने ने बताई चेन्नई के खिलाफ दिल्ली की जीत की असली वजह appeared first on SportzWiki Hindi.