रविवार को दिल्ली डेयरडेविल्स और और मुंबई इंडियन्स के बीच मुकाबला खेला गया. मुंबई इंडियन्स इस अहम मुकाबले में जीत दर्ज नही कर पायी. जिस कारण तीन आईपीएल के तीन ख़िताब जीतने वाली मुंबई इंडियन्स इस आईपीएल सीजन में प्ले ऑफ़ में जगह बनाने में कामयाब नही हो सकी.
आईपीएल के दौरान हमें कई शानदार कैच देखने को मिलते हैं. ऐसे ही दो शानदार कैच दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से लिए गए. जिस कारण दिल्ली अपने इस अंतिम मैच में 11 रन से जीत हासिल कर पायी.
ग्लेन मैक्सवेल और ट्रेंट बोल्ट के बीच गजब का तालमेल
ग्लेन मैक्सवेल और ट्रेंट बोल्ट द्वारा पहला कैच नौवे ओवर में लिया गया. स्पिन गेंदबाज संदीप लामिछाने 9वां ओवर कर रहे थे. पोलार्ड ने सामने की ओर छ रन के लिए शॉट खेला. लॉन्ग ऑन पर खड़े मैक्सवेल तेजी के साथ गेंद तक पहुंचे. उन्होंने गेंद को पकड़ कर बाउंड्री पार करने से पहले पीछे से आ रहे ट्रेंट बोल्ट की ओर उछाल दी. जिसे बोल्ट ने कैच कर लिया.

दूसरा कैच कॉपी पेस्ट
अच्छे तालमेल के जरिए पोलार्ड का कैच लेने के बाद 14वें ओवर में एक फिर इसी तरह का तालमेल देखने को मिला. इस बार हर्षित पटेल की गेंद पर रोहित शर्मा ने सामने की ओर शॉट खेला. इस बार भी मैक्सवेल गेंद तक पहुंचे और पीछे आ रहे ट्रेंट बोल्ट को बॉल दे दी. जिससे छ रन के लिए जा रही बॉल कैच में बदल गयी. यह कैच देखने के बाद ऐसा लग रहा था जैसे इसे पहले वाले कैच से कॉपी पेस्ट किया गया हो. या फिर उसका रीप्ले चल रहा हो. इन दो कैच की मदद दिल्ली मुंबई इंडियन्स को 163 रनों पर रोक पाने में कामयाब हो पायी.
— vineet kishor (@vineetkishor2) May 20, 2018
The post वीडियो : ग्लेन मैक्सवेल और ट्रेंट बोल्ट के एक जैसे दो कैच देख नहीं होगा आपकों अपनी आँखों पर यकीन appeared first on SportzWiki Hindi.