Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हैदराबाद को हरा प्ले ऑफ के नजदीक पहुंची बैंगलोर तो अनुष्का ने यूस से विराट को दिया ख़ास गिफ्ट

आईपीएल का यह सीजन काफी शानदार साबित हो रहा है. इसके हर मैच में नए रोमांच देखने को मिल रहे हैं. साथ ही सभी टीमें प्ले ऑफ की दौड़ में लगी हुई हैं. हर टीम अच्छा प्रदर्शन कर के प्ले ऑफ में जाने के लिए कोशिश कर रही हैं. देखा जाए तो सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्ले ऑफ में जगह बना चुकी हैं.

प्ले ऑफ के लिए कर रही हैं संघर्ष 

मुंबई इंडियन्स, कोलकाता नाईट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर के प्ले ऑफ के लिए संघर्ष कर रही हैं. इसी के साथ ही सभी टीम के खिलाड़ियों की फैमली भी उन्हें चीयर करने के लिए हमेशा स्टेडियम पर मौजूद रहती हैं.

अनुष्का कर रही हैं पति को सपोर्ट 

इसी के साथ ही विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी उनके हर मैच के दौरान स्पॉट की जाती हैं. उन्हें हर मैच में कोहली को चीयर करते देखा जाता है. साथ ही अनुष्का अपने पति कोहली को हमेशा सपोर्ट करती दिखती हैं. विराट टी-20 लीग टूर्नामेंट में बिजी हैं और जैसे ही उन्होंने विरोधी टीम को मैच में हराया अनुष्का ने मैच हाइलाइट्स की तस्वीरों को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी बना लिया.

अनुष्का ने टीवी स्क्रीन का फोटो लगाया है जिसमें विराट कोहली दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने इसमें कैप्शन डाला है, “यस यस यस” और साथ में बलून, क्लैप और खुशी वाले इमोटिकॉन्स लगाए हैं.

अनुष्का कर रही हैं फिल्म की शूटिंग

बता दें कि अनुष्का अपनी अगली फिल्म जीरो की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ अहम रोल में होंगे. फिल्म की शूटिंग यूएस में चल रही है. हालांकि शूटिंग के दौरान भी अनुष्का मैच का एक सीन भी नहीं छोड़ रहीं. वह बीच-बीच में सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालकर विराट को चियरअप करती रहती हैं.

The post हैदराबाद को हरा प्ले ऑफ के नजदीक पहुंची बैंगलोर तो अनुष्का ने यूस से विराट को दिया ख़ास गिफ्ट appeared first on SportzWiki Hindi.