आईपीएल 11 में आज शनिवार के दिन दो मुकाबले खेले जाने वाले है जिसमें पहला मैच किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम पर खेला जाने वाला है तो दूसरा मैच दिल्ली डेयरडेविल्स और विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाने वाला है।

आज का दूसरा मुकाबला एक ऐतिहासिक और पुराने क्रिकेट ग्राउंड फिरोज शाह कोटला पर खेला जाने वाला है जिसमें दोनों ही टीमें ऐसी है जो लगभग इस सीजन के प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। तो आइये एक नजर डालते है स्टेडियम पर कि यहाँ का रिकॉर्ड कैसा रहा है।
जानिये कैसा रहा है अब तक आईपीएल में फिरोज शाह कोटला ग्राउंड का रिकॉर्ड
पिछले कुछ वर्षों में, फिरोज शाह कोटला में पिच काफी हद तक बल्लेबाजी के लिए ख़ास रहा है। हालांकि, दिसंबर 2009 में, भारत और श्रीलंका के बीच एक वनडे मैच को लेकर कोटला पिच गंभीर आलोचना में आया था। लेकिन आईपीएल में यह पिच बल्लेबाजों के अच्छा ही रहा है।

इस सीजन में अभी तक चार मुकाबले खेले गए है जबकि आज पांचवां और कुल 65 वां मुकाबला होने वाला है जो आज रात 8 बजे से खेला जाएगा।
एक नजर इन रिकॉर्ड पर भी
– फिरोज शाह कोटला क्रिकेट मैदान पर अब तक आईपीएल में कुल 64 मैच खेले गए है और इस सीजन में आज यह पांचवां मुकाबला होने वाला है।
– इन 64 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम में 30 बार जीत हासिल करने में सफल हुई है।
– तो वहीं पहले गेंदबाजी करने वाली टीम का पलड़ा ज्यादा कुछ तो नहीं बल्कि कुछ हद तक अच्छा रहा है क्योंकि 64 मैचों में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 33 बार मैच में बाजी मारी है।
– इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 163 रहता है लेकिन बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम का स्कोर इतना ख़ास नहीं रहा है।
– यहाँ लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम का औसतन स्कोरकार्ड 148 रहता है जो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम से कुछ हद तक कम ही है।
– 2011 के आईपीएल के दौरान दिल्ली डेयरडेविल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 20 ओवर में 231 रन बना दिए थे जो कि यहाँ का बेस्ट स्कोर है।
– तो सबसे कम स्कोर भी दिल्ली डेयरडेविल्स का ही (66) रन है जो इन्होंने मुंबई इंडियंस के 212 रनों का पीछा करते हुए बनाये थे।
– वहीं एक बार यहाँ गुजरात लायंस की टीम ने 208 रन बनाकर दिल्ली को 209 का लक्ष्य दिया था तो दिल्ली ने 214 रन बनाकर जीत हासिल की थी जो कि यहाँ की सबसे बढिया जीत है।
– 2008 के आईपीएल के दौरान के मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सिर्फ 118 रन ही बनाए थे लेकिन फिर भी जीत मिली थी क्योंकि पंजाब महज 94 पर ही आउट हो गयी।
तो यहाँ पर टॉस का मामला कुछ ख़ास नहीं रहने वाला है लेकिन फिर भी पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने कुछ मैच ज्यादा जीते है। यह मैच आज रात 8 बजे से खेला जाने वाला है।
The post मैच से पहले जाने किसकी मददगार होगी दिल्ली की फिरोज शाह कोटला appeared first on SportzWiki Hindi.