भारतीय क्रिकेट टीम को आईपीएल के बाद इंग्लैंड और वेल्स के एक बड़े और लंबे दौरे के लिए जाना है। भारतीय क्रिकेट टीम की इस दौरे को लेकर मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड ने घोषणा कर दी है। भारतीय क्रिकेट टीम की आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैचों के साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज और पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले 3 मैचों के लिए टीम की घोषणा कर दी है।

कोहली काउंटी क्रिकेट के बीच कैसे संभालेंगे आयरलैंड के खिलाफ कप्तानी
इस सभी टीमों के लिए विराट कोहली को कप्तान नियुक्त किया गया है लेकिन इन सबके बीच बड़ा ही अहम और पेचिदा सवाल उठने लगा था कि जब आयरलैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच खेला जाएगा उसी दौरान विराट कोहली अपने काउंटी मैच में व्यस्त रहेंगे ऐसे में वो भारतीय टीम की कमान कैसे संभालेंगे।

कोहली के कप्तान बनाने पर उठा सवाल, काउंटी और आयरलैंड के खिलाफ मैच एक ही दिन
आपको बता दें कि विराट कोहली पूरे जून महीनें में इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में व्यस्त रहेंगे। विराट कोहली का वहां पर आखिरी काउंटी मैच 25 से 27 जून तक खेला जाएगा ऐसे में भारतीय टीम का आयरलैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच 27 जून को है और साथ ही दूसरा टी-20 मैच 29 जून को है इस स्थिति में विराट कोहली का पहले टी-20 के लिए उपलब्ध रहना संभव नहीं है।

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में कोहली नहीं बल्कि रोहित संभालेंगे कप्तानी
इन सबके बीच उस पहले टी-20 मैच में कप्तानी कौन करेगा ये सबसे अहम सवाल पैदा हो गया था लेकिन अब इसका जवाब मिल गया है। इस मैच में रोहित शर्मा कप्तानी करते नजर आएंगे। रोहित शर्मा ने इससे पहले भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी की है। रोहित शर्मा केवल आयरलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टी-20 मैच में कप्तानी करेंगे।

बीसीसीआई ने किया स्पष्ट
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इसको लेकर कहा कि
“ऐसा नहीं था कि बोर्ड और सेलेक्टर्स को इन तारीखों के बारे में पता ना हो। अगर विराट को इस सीरीज के लिए कप्तान घोषित नहीं किया जाता तो और भी ज्यादा गफलत पैदा हो जाती। ऐसे में लगता जैसे टी-20 सीरीज के कप्तान रोहित ही हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैष वो कोहली की गैर मौजूदगी में केवल पहले टी-20 मैच में कप्तानी करते दिखेंगे।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post रिपोर्ट: आयरलैंड के खिलाफ विराट कोहली नहीं बल्कि यह दिग्गज खिलाड़ी सम्भालेगा टीम इंडिया की कमान appeared first on SportzWiki Hindi.